facebookmetapixel
Advertisement
सोने-चांदी में जारी रहेगी उठापटक, क्या अमेरिकी GDP और महंगाई के आंकड़े बिगाड़ेंगे बाजार का खेल?अप्रैल से लागू होगा भारत-यूके के बीच हुआ CETA समझौता, व्हिस्की और कारें होंगी सस्ती: रिपोर्टशेयर बाजार में बरसेगा पैसा! इस हफ्ते HAL और Coal India समेत 63 कंपनियां देने जा रही हैं तगड़ा डिविडेंडInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले फिर गरमाया ‘हैंडशेक’ विवाद, क्या बदलेगा भारत का रुख?Lodha Developers का बड़ा दांव, पुणे की कंपनी में ₹294 करोड़ का निवेश₹10 से ₹2 होगी फेस वैल्यू! बायोलॉजिकल प्रोडक्ट से जुड़ी कंपनी करेगी स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेइस हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे बोनस शेयर; चेक करें डिटेलशेयर बाजार में FPI का कमबैक: अमेरिका-भारत ट्रेड डील ने बदला माहौल, IT शेयरों में ‘एंथ्रोपिक शॉक’ का असरग्लोबल मार्केट में दोपहिया कंपनियों की टक्कर, कहीं तेज तो कहीं सुस्त निर्याततीन महीनों की बिकवाली के बाद FPI की दमदार वापसी, फरवरी में बरसे ₹19,675 करोड़

Microsoft Outage: क्या आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में भी आ गई ब्लू स्क्रीन वाली प्रॉब्लम? ऐसे करें ठीक, नहीं होगी परेशानी  

Advertisement

सिस्टम को ऑन करने पर यूजर्स को एक एरर मैसेज (error message) के साथ में नीली स्क्रीन दिखाई दे रही है, जिसे आमतौर पर 'ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ' बग के रूप में जाना जाता है।

Last Updated- July 19, 2024 | 4:34 PM IST
microsoft outage

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खामी आने के कारण शुक्रवार को दुनियाभर में हड़कंप मच गया। बैंकिंग और एयरलाइंस समेत दूसरी इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित हो रही है। कई कंपनियों में काम-काज पूरी तरह से ठप पड़ गया है। विंडोज़ में आए इस बग ने दुनियाभर के हजारों यूजर्स के कम्प्यूटर और लैपटॉप को ‘रिकवरी’ मोड में डाल दिया है। सिस्टम को ऑन करने पर यूजर्स को एक एरर मैसेज (error message) के साथ में नीली स्क्रीन दिखाई दे रही है, जिसे आमतौर पर ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’ बग के रूप में जाना जाता है।

कॉन्फिग्रेशन बदलाव से ठप पड़े Microsoft 365 ऐप्स

इस आउटेज के कारण Microsoft 365 यूजर्स तमाम ऐप्स और सर्विसेस को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कंपनी ने बताया कि, ये दिक्कत एक कॉन्फिग्रेशन बदलाव की वजह से हुई है। Microsoft 365 Status पेज की मानें तो ये कॉन्फिग्रेशन बदलाव Azure बैकेंड वर्कलोड का हिस्सा है, इसकी वजह से स्टोरेज और कंप्यूटर रिसोर्सेस के बीच कनेक्टिविटी में बाधा आ रही है। इस समस्या के कारण Microsoft 365 ऐप्स काम नहीं कर रहे हैं। इस पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, क्लाउड सर्विस आज सुबह 3.26 बजे प्रभावित हुई है और अभी सर्विस डिग्रेडेशन की दिक्कत आ रही है।

Also read: Microsoft Outage: दुनिया भर में उड़ानें हुई ठप्प, IndiGo, SpiceJet और Akasa मैनुअली संभाल रहीं चेक-इन और बोर्डिंग सेवाएं

Microsoft के इंजीनियर इस आउटेज को ठीक करने में जुटे


टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह धीरे-धीरे माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप और सर्विस तक पहुंच को प्रभावित करने वाली समस्या को ठीक कर रही है। कंपनी ने कहा, “क्राउडस्ट्राइक फाल्कन सेंसर से संबंधित विंडोज होस्ट पर क्रैश की रिपोर्ट से अवगत है… लक्षणों में होस्ट्स पर बगचेक\ब्लू स्क्रीन एरर शामिल हैं जो फाल्कन सेंसर से संबंधित हैं। हमारी इंजीनियरिंग टीमें इस समस्या को हल करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और सपोर्ट टिकट ओपन करने की आवश्यकता नहीं है।

क्या होता है ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’ बग?

माइक्रोसॉफ्ट के एक आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, ब्लू स्क्रीन एरर तब दिखाई देता है जब गंभीर समस्याएं विंडोज को तुरंत शट डाउन या रिस्टार्ट करने का कारण बनती हैं। ये एरर सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर समस्याओं के कारण हो सकती हैं। हालांकि, इस मामले में, क्राउडस्ट्राइक ने स्वीकार किया है कि विंडोज़ में समस्या शुक्रवार को जारी किए गए अपडेट के कारण है। अपने सपोर्ट पेज पर एक बयान में, कंपनी ने कहा कि उसकी इंजीनियरिंग टीमें समस्या को हल करने के लिए काम कर रही हैं।

Also read: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ डाउन, दुनिया भर के एयरपोर्ट समेत बैंकों का कामकाज प्रभावित

Microsoft ने बताया, ‘ब्लू स्क्रीन एरर’ को ठीक करने का तरीका

सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने पीसी के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं जिसमें एरर मैसेज के साथ एक नीली स्क्रीन दिखाई दे रही है। इस एरर मैसेज में लिखा है, “ऐसा लगता है कि विंडोज सही ढंग से लोड नहीं हुआ है। यदि आप restart या फिर से प्रयास करना चाहते हैं, तो नीचे ‘Restart my PC’ का विकल्प चुनें।”

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो कंपनी ने इसको ठीक करने के लिए एक आसान तरीका बताया है। हालांकि, इससे आपको सभी सेवाओं का एक्सेस तो नहीं मिलेगा मगर आप माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अब तक ठीक की जा चुकी सेवाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे।

  • इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले Windows को सेफ मोड या फिर विंडोज रिकवरी एनवॉर्मेंट में बूट करना होगा।
  • इसके बाद उन्हें C:\Windows\System32\drivers\CrowdStrike डायरेक्टरी पर जाना होगा।
  • फिर यूजर्स को C-00000291*.sys फाइल खोजनी होगी और उसे डिलीट करना होगा।
  • अंत में यूजर को अपना सिस्टम सामान्य तरीके से रिस्टार्ट करना होगा।

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement