facebookmetapixel
Advertisement
Ola Electric पर SELL, 30 रुपये का टारगेट; शेयर में 23% गिरावट का डर क्यों?HDFC Bank ने घटाई MCLR, क्या अब सस्ता होगा आपका लोन? जानिए किन ग्राहकों की EMI पर पड़ेगा सीधा असरजीरो बैंलेंस अकाउंट में डेबिट कार्ड मिलता है या नहीं? SBI, HDFC, ICICI, BoB और Kotak Bank में क्या हैं नियमMolbio Diagnostics IPO आज से खुला, GMP ₹120; ब्रोकरेज ने भी दी Subscribe की सलाह, जानें जोखिम और फायदेDefence Stocks: ₹7 लाख करोड़ की खरीदारी पाइपलाइन, इन शेयरों में 32% तक तेजी के टारगेटविदेश में भी अब चलेगा भारत का UPI, NRI के साथ तैयार हो रहा ग्लोबल नेटवर्क: NPCI₹2 लाख करोड़ के क्लब में Motilal Oswal AMC, SIP निवेश ने बनाया नया रिकॉर्डTitan Share Price: दमदार Q1 के बाद शेयर में 2% की तेजी, ब्रोकरेज ने बताया 21% तक का Upside, क्या अभी खरीदें?57 अरब डॉलर निकालने के बाद बदला FIIs का रुख, क्या अब भारतीय बाजार पकड़ेगा रफ्तार?CWG 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, मेडल जीतने वालों की जमकर तारीफ, बोले- आपकी जीत युवाओं को खेलों से जोड़ेगी

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ डाउन, दुनिया भर के एयरपोर्ट समेत बैंकों का कामकाज प्रभावित

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट 365 ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि कंपनी ‘प्रभावित ट्रैफिक को वैकल्पिक प्रणालियों पर री-डायरेक्ट करने पर काम कर रही है

Last Updated- July 19, 2024 | 2:36 PM IST
Microsoft Outage
Representative Image

बैंकों और एयरलाइंस समेत दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) यूजर्स ने शुक्रवार को कंपनी कजे बड़े पैमाने पर परेशानी की सूचना दी। टेक्नोलॉजी कंपनी ने कहा है कि वह धीरे-धीरे माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप और सर्विस तक पहुंच को प्रभावित करने वाली समस्या को ठीक कर रही है।

बाधा का कारण, प्रकृति और पैमाना स्पष्ट नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि “स्थिति में सुधार हो रहा है।” हालांकि घंटों बाद भी दुनिया भर में व्यवधान बढ़ने की खबरें आ रही हैं।

यूजर्स द्वारा सूचित की गई इंटरनेट रुकावटों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ ने बताया कि वीजा, एडीटी सिक्योरिटी और अमेजन, तथा अमेरिकन एयरलाइंस और डेल्टा समेत विभिन्न एयरलाइनों में सेवाओं में व्यवधान बढ़ा है।

ऑस्ट्रेलिया में न्यूज चैनलों ने बताया कि एयरलाइंस, दूरसंचार प्रदाता और बैंक तथा मीडिया प्रसारक अपने कंप्यूटर सिस्टम पर पहुंच स्थापित नहीं कर पा रहे हैं जिससे उनकी सेवाएं बाधित हो गईं। न्यूजीलैंड के कुछ बैंकों ने कहा कि वे भी ‘ऑफलाइन’ हैं।

माइक्रोसॉफ्ट 365 ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि कंपनी ‘प्रभावित ट्रैफिक को वैकल्पिक प्रणालियों पर री-डायरेक्ट करने पर काम कर रही है ताकि जल्दी से प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सके’ और वे ‘सेवा उपलब्धता में सकारात्मक रुझान देख रहे हैं।’ इस संबंध में सवाल करने पर कंपनी ने फिलहाल जवाब नहीं दिया है।

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 2:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement