facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

Microsoft Outage: दुनिया भर में उड़ानें हुई ठप्प, IndiGo, SpiceJet और Akasa मैनुअली संभाल रहीं चेक-इन और बोर्डिंग सेवाएं

Advertisement

Microsoft Outage: प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में खामी आने के कारण शुक्रवार को हवाईअड्डे और एयरलाइन परिचालन में भारी व्यवधान आया।

Last Updated- July 19, 2024 | 4:53 PM IST
Microsoft layoffs

Microsoft Outage: प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में खामी आने के कारण शुक्रवार को हवाईअड्डे और एयरलाइन परिचालन में भारी व्यवधान आया। विभिन्न एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए सलाह जारी की है। इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा को अपने नेटवर्क पर ऑनलाइन चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें ‘ऑफलाइन’ माध्यम से काम करना पड़ा।

इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “हमारे सिस्टम फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट की खराबी से प्रभावित हैं जिसका असर अन्य कंपनियों पर भी पड़ रहा है। इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, आपकी बोर्डिंग पास तक पहुंच और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।”

कंपनी ने कहा, “हम सभी पूरी तरह से सक्रिय हैं और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी डिजिटल टीम भी इन व्यवधानों को तेजी से हल करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट एज्योर के साथ मिलकर काम कर रही है।”

Also read: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ डाउन, दुनिया भर के एयरपोर्ट समेत बैंकों का कामकाज प्रभावित

किफायती एयरलाइन अकासा ने कहा, “हमारे सेवा प्रदाता के साथ बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं के कारण बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग प्रबंधन सेवाओं सहित हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। फिलहाल हम हवाई अड्डों पर ‘ऑफलाइन’ चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं।”

एयरलाइन ने तत्काल यात्रा की योजना बनाने वाले अपने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एहतियातन चेक-इन के लिए हवाई अड्डे पर जल्दी पहुंचें। स्पाइसजेट ने कहा कि वह वर्तमान में अपने सेवा प्रदाता के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रही है, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यक्षमताओं के प्रबंधन सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ‘इसलिए हमने सभी हवाई अड्डों पर ‘ऑफलाइन’ चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया सक्रिय कर दी है।’

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 2:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement