facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

Facebook की पेरेंट कंपनी Meta के इंडिया ऑपरेशन में हुआ एक बड़ा इस्तीफा

Advertisement

ठुकराल ने कहा, यह कोई आसान फैसला नहीं है लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हितधारकों के साथ हमारी नीतिगत भागीदारी विश्वसनीय और रचनात्मक मोड़ पर है

Last Updated- June 11, 2025 | 10:31 PM IST
Meta
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेटा के उपाध्यक्ष और भारत में सार्वजनिक नीति प्रमुख शिवनाथ ठुकराल ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। साल 2017 में मेटा से जुड़ने वाले ठुकराल नया कामकाज शुरू करने के लिए मेटा छोड़ रहे हैं।

मेटा के उपाध्यक्ष और वैश्विक नीति प्रमुख केविन मार्टिन ने कहा, भारतीय नेतृत्व टीम के सदस्य के रूप में उन्होंने पिछले 7.5 वर्षों में भारत में उद्योग और मेटा के लिए महत्त्वपूर्ण नीति और नियामकीय बातचीत को आगे बढ़ाने और आकार देने में अहम भूमिका निभाई।

लिंक्डइन पोस्ट में ठुकराल ने कहा कि भारत में सार्वजनिक नीति प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त होगा।  ठुकराल ने कहा, यह कोई आसान फैसला नहीं है लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हितधारकों के साथ हमारी नीतिगत भागीदारी विश्वसनीय और रचनात्मक मोड़ पर है और हम इस पर और काम कर सकते हैं। हमेशा कुछ और करने की जरूरत होती है और मुझे पता है कि टीम इस काम को अच्छी तरह से करने के लिए तैयार है।

मेटा इंडिया की अगुआई अभी संध्या देवनाथन कर रही हैं, जिन्होंने 2022 में तत्कालीन भारत प्रमुख अजित मोहन के कंपनी छोड़ने के तुरंत बाद यह पद संभाला था। मोहन बाद में स्नैप में मुख्य व्यवसाय अधिकारी के रूप में शामिल हो गए। इस साल मई में देवनाथन की भूमिका का विस्तार किया गया और उन्हें दक्षिण पूर्व एशिया में कंपनी का व्यवसाय प्रमुख बनाया गया। 

Advertisement
First Published - June 11, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement