facebookmetapixel
Advertisement
CGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?15 अगस्त तक बारिश की कमी 13%, खरीफ बुवाई पर दिख रहा असर; धान का रकबा घटाइंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की राय

कोल इंडिया की सात परियोजनाएं का विकास करेंगे एमडीओ

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 6:52 PM IST
कोल इंडिया

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने खदान विकासकर्ता और परिचालकों (एमडीओ) द्वारा सात कोयला खानों के विकास के बारे में आदेश जारी किया है। महारत्न कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि खुली वैश्विक निविदाओं के जरिये एमडीओ को जोड़ने का उद्देश्य घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाना और आयात पर निर्भरता को यथासंभव कम करना है।

सीआईएल ने बयान में कहा कि कंपनी ने खान विकासकर्ता और परिचालकों की नियुक्ति के जरिये आगे बढ़ने के लिए सात कोयला परियोजनाओं को स्वीकृति पत्र जारी किए हैं।

इन सात परियोजनाओं में से तीन सीआईएल की इकाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की और दो उसकी अन्य अनुषंगी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) की हैं। इसके अलावा, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड प्रत्येक की एक-एक परियोजना है।

कोयला कंपनी का लक्ष्य एमडीओ के जरिये 15 नई कोयला परियोजनाओं के विकास का है। कोल इंडिया भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन के मुद्दों तथा कुछ मामलों में रेलवे के माल लदान स्थलों पर 20,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

एमडीओ को मंजूर खनन योजना के तहत कोयले का खनन करना होगा और इसकी आपूर्ति कंपनियों को करनी होगी।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement