facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Marico का कारोबार एक अंक में बढ़ने का अनुमान

Advertisement
Last Updated- January 04, 2023 | 9:59 PM IST
Marico's business expected to grow in single digits
Creative Commons license

अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में मैरिको इंडिया (Marico India) का कारोबार एक अंक में बढ़ने का अनुमान है। कंपनी ने पिछली तिमाही की तुलना में दिसंबर तिमाही में कुछ बेहतर कारोबार किया है। कंपनी ने यह जानकारी अपनी आय की घोषणा से पहले दी। इस तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर एक अंक में बढ़ा।

एफएमसीजी क्षेत्र ने मांग में कुछ सुधार दर्ज किया है। मैरिको ने कहा, ‘ग्रामीण क्षेत्रों की मांग में सुधार नजर नहीं आया। इसका कारण यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में मुद्रास्फीति उच्चतम स्तर पर कायम रही।’ मैरिको ने यह भी बताया, ‘जिंस मुद्रास्फीति में नरमी, फसल का ज्यादा मूल्य मिलने, सरकार के लगातार हस्तक्षेपों और प्रस्तावित केंद्रीय बजट में किए जाने वाले प्रोत्साहन से आने वाले कैलेंडर साल के लिए अच्छे संकेत मिले हैं।’

यह भी पढ़ें: BYJU’S के संस्थापकों की कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 40 फीसदी करने की योजना

पैराशूट कोकोनेट ऑयल ने दिसंबर में एक अंक में बढ़ोतरी दर्ज की। मैरिको को उम्मीद है कि उसका ब्रांड मध्याव​धि में वृद्धि को लेकर जताई गई उम्मीदों पर खरा उतरेगा। मूल्य के संदर्भ में सफोला की फ्रैंचाइजी ने दो अंक में वृद्धि दर्ज की है। सफोला ऑयल्स ने 18 प्रतिशत से कम वृद्धि दर्ज की और उसके खाद्य व्यवसाय की चमक बरकरार रही।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement