facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने छीना ट्रंप का ‘ट्रेड बाजूका’, क्या अब बेअसर होगी राष्ट्रपति की टैरिफ वाली धमकी?Mission $1 Trillion: योगी आदित्यनाथ विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर-जापान रवानारूसी तेल पर कड़े प्रतिबंधों का असर: क्या सऊदी अरब फिर बनेगा भारत का नंबर वन सप्लायर?Credit Card New Rules: 1 अप्रैल से बदलेगा क्रेडिट कार्ड गेम, जानिए 5 नए इनकम टैक्स नियमइस हफ्ते ट्रंप के टैरिफ वॉर और GDP आंकड़ों के बीच शेयर बाजार में मचेगी हलचल, निवेशक रहें सावधान!यूजर्स की प्राइवेसी पर SC की नजर, मेटा-व्हाट्सऐप को बड़ा झटका लग सकता हैटैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक पर ब्रेक, व्यापारिक दल का वाशिंगटन दौरा टलाUpcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंड

Byju’s को NCLT ले जा सकते हैं प्रमुख निवेशक, प्रबंधन में बदलाव की तैयारी

Advertisement

Byju's के मसलों से निपटने के लिए प्रमुख शेयरधारकों का कंसोर्टियम असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुला रहा है

Last Updated- February 13, 2024 | 11:11 PM IST
Byju's

बैजूस में 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले प्रमुख शेयरधारकों का कंसोर्टियम संकट में फंसी एडटेक फर्म के प्रबंधन में बदलाव के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) से संपर्क कर सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

अगर अगले सप्ताह शुक्रवार को होने वाली असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में कोई ‘सौहार्दपूर्ण समाधान’ नहीं निकलता है या कंपनी इसमें में दोबारा देर करती है, तो कंसार्टियम ऐसा कर सकता है।

इस महीने की शुरुआत में बैजूस के प्रमुख शेयरधारकों के कंसोर्टियम ने फर्म को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें फर्म के प्रबंधन में प्रस्तावित बदलाव सहित ‘चल रही दिक्कतों’ पर ध्यान देने के लिए असाधारण आम बैठक (ईजीएम) का आह्वान किया गया था। 

सूत्रों ने कहा कि ये शेयरधारक कंपनी के मौजूदा निदेशक मंडल में बदलाव करने के प्रयास के तहत मतदान करेंगे। इसमें बैजूस रवींद्रन को मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) का पद छोड़ने और फर्म में अपनी परिचालन भूमिका त्यागने के लिए कहना शामिल है। 

कानून फर्म केएस लीगल ऐंड एसोसिएट्स की प्रबंधन साझेदार सोनम चंदवानी जैसे विशेषज्ञों का कहना है कि अगर निवेशक एनसीएलटी से संपर्क करते हैं, तो उनका इरादा कंपनी के प्रबंधन ढांचे में बदलाव कराना या शेयरधारकों के अपने अधिकारों की रक्षा करना हो सकता है। चंदवानी ने कहा कि वे ऐसा कर सकते हैं, खास तौर पर अगर समाधान के लिए आंतरिक व्यवस्था बेअसर रहे।

निवेशक कंपनी के मौजूदा नेतृत्व और निदेशक मंडल के वर्तमान संविधान के तहत भविष्य की स्थिरता को लेकर काफी चिंतित हैं। वे प्रमुख प्रशासन, वित्तीय कुप्रबंधन और अनुपालन संबंधी मसलों के समाधान तथा कंपनी के नेतृत्व में बदलाव पर विचार कर रहे हैं। बैजूस की मूल कंपनी थिंक ऐंड लर्न के वर्तमान निदेशक मंडल में रवींद्रन, उनकी पत्नी और बैजूस की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ और उनके भाई रिजू रवींद्रन शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement