facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने छीना ट्रंप का ‘ट्रेड बाजूका’, क्या अब बेअसर होगी राष्ट्रपति की टैरिफ वाली धमकी?Mission $1 Trillion: योगी आदित्यनाथ विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर-जापान रवानारूसी तेल पर कड़े प्रतिबंधों का असर: क्या सऊदी अरब फिर बनेगा भारत का नंबर वन सप्लायर?Credit Card New Rules: 1 अप्रैल से बदलेगा क्रेडिट कार्ड गेम, जानिए 5 नए इनकम टैक्स नियमइस हफ्ते ट्रंप के टैरिफ वॉर और GDP आंकड़ों के बीच शेयर बाजार में मचेगी हलचल, निवेशक रहें सावधान!यूजर्स की प्राइवेसी पर SC की नजर, मेटा-व्हाट्सऐप को बड़ा झटका लग सकता हैटैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक पर ब्रेक, व्यापारिक दल का वाशिंगटन दौरा टलाUpcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंड

Upcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमाल

Advertisement

फरवरी के आखिरी हफ्ते में IPO बाजार में रौनक लौट रही है। मेनबोर्ड और SME में कई नए इश्यू खुलेंगे, जबकि कई कंपनियां शेयर बाजार में दस्तक देंगी।

Last Updated- February 22, 2026 | 3:57 PM IST
IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फरवरी का आखिरी हफ्ता शेयर बाजार के लिए किसी त्योहार से कम नहीं लग रहा। कुछ समय से शांत पड़े प्राइमरी मार्केट में अब अचानक रौनक लौट आई है। निवेशकों के सामने नए-नए मौके आने वाले हैं और हर तरफ IPO की चर्चा है। बड़े नाम हों या उभरती कंपनियां, सभी बाजार के दरवाजे खटखटा रही हैं।

यह वो समय है जब निवेशक सिर्फ शेयर नहीं, बल्कि संभावनाएं खरीदने की तैयारी करते हैं। लिस्टिंग गेन की उम्मीद, लंबे समय का भरोसा और नए सेक्टरों की एंट्री, सब मिलकर बाजार में अलग ही उत्साह पैदा कर रहे हैं।

मेनबोर्ड से लेकर SME प्लेटफॉर्म तक हलचल तेज रहने वाली है। साथ ही कुछ कंपनियां बाजार में कदम रखने जा रही हैं, जिससे ट्रेडिंग स्क्रीन और भी चहल-पहल से भर जाएगी। कुल मिलाकर आने वाले दिन प्राइमरी मार्केट को फिर से सुर्खियों में लाने वाले हैं।

मेनबोर्ड में सबसे बड़ा IPO क्लीन मैक्स का

इस हफ्ते का सबसे बड़ा ऑफर क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का है। कंपनी कुल 3,100 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इसमें नए शेयर जारी करने के साथ पुराने शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल भी होगा।

शेयरों की कीमत 1,000 से 1,053 रुपये तय की गई है। यह इश्यू 23 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। अलॉटमेंट के बाद कंपनी के शेयर 2 मार्च को NSE और BSE पर लिस्ट हो जाएंगे।

श्री राम ट्विस्टेक्स भी 23 से शुरू

श्री राम ट्विस्टेक्स का एक और मेनबोर्ड IPO 23 फरवरी से ही खुलेगा। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें कंपनी 110.24 करोड़ रुपये जुटाएगी। प्राइस बैंड 95 से 104 रुपये रखा गया है। सब्सक्रिप्शन 25 फरवरी तक चलेगा और लिस्टिंग 2 मार्च को होगी।

Also Read: IPO बाजार में फिर रिकॉर्ड साल की उम्मीद, 20 अरब डॉलर से ज्यादा जुटने की संभावना: शुभकांत बाल

PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी का नंबर

24 फरवरी को PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी का IPO बाजार में आएगा। यह 26 फरवरी तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। कंपनी फ्रेश इश्यू से 380 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। शेयरों का प्राइस बैंड 367 से 386 रुपये है। लिस्टिंग की तारीख 4 मार्च रखी गई है।

ऑम्निटेक इंजीनियरिंग आखिरी दिनों में

25 फरवरी से ऑम्निटेक इंजीनियरिंग का IPO शुरू होगा, जो 27 फरवरी तक खुले रहेगा। यह 583 करोड़ रुपये का इश्यू है, जिसमें फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं। प्राइस बैंड 216 से 227 रुपये है। कंपनी के शेयर 5 मार्च को लिस्ट होने वाले हैं।

SME सेगमेंट में चार नए ऑफर

मेनबोर्ड के साथ SME प्लेटफॉर्म पर भी चार IPO खुल रहे हैं। किआसा रिटेल 23 फरवरी से अपना 69.72 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लॉन्च करेगी। प्राइस बैंड 121 से 127 रुपये है। यह 25 फरवरी को बंद होगा और 2 मार्च को BSE SME पर लिस्ट होगा।

उसी दिन मोबिलाइज ऐप लैब भी आएगी। कंपनी 20.10 करोड़ रुपये जुटाएगी। प्राइस बैंड 75 से 80 रुपये है। क्लोजिंग 25 फरवरी और लिस्टिंग 2 मार्च को।

एकॉर्ड ट्रांसफॉर्मर एंड स्विचगियर का 25.59 करोड़ रुपये का IPO भी 23 से 25 फरवरी तक खुलेगा। प्राइस बैंड 43 से 46 रुपये है। लिस्टिंग 2 मार्च को BSE SME पर होगी।

याप डिजिटल का IPO 25 फरवरी से शुरू होगा और 27 फरवरी तक चलेगा। कंपनी 55.25 लाख फ्रेश शेयर जारी कर रही है। अभी प्राइस बैंड और न्यूनतम निवेश की डिटेल्स नहीं आई हैं। लिस्टिंग 5 मार्च को SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

इस हफ्ते लिस्टिंग पर नजर

नए इश्यू के साथ-साथ चार कंपनियां लिस्ट भी हो रही हैं। मेनबोर्ड में गौडियम IVF एंड वुमेन हेल्थ 27 फरवरी को डेब्यू करेगी। SME में फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज 24 फरवरी को लिस्ट होगी। यशतेज इंडस्ट्रीज 25 फरवरी को और मणिलम इंडस्ट्रीज 27 फरवरी को बाजार में एंट्री करेंगी।

Advertisement
First Published - February 22, 2026 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement