facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Maharatna PSU को ₹11,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, गिरते बाजार में शेयर ने दिखाया दम

Advertisement

Maharatna PSU को ऑर्डर की खबर के बाद स्टॉक ने तेजी दिखाई और 3 फीसदी से ज्यादा उछलकर 221.25 के दिन के हाई पर पहुंच गया।

Last Updated- March 28, 2025 | 2:44 PM IST
jewellery stock
Representational Image

पावर सेक्टर की महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को छत्तीसगढ़ सरकार के 11,800 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका मिला है। ये अनुबंध छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) से मिला है। कंपनी ने शुक्रवार (28 मार्च) को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इस खबर के बाद गिरते बाजार में भेल के स्टॉक्स में करीब 3 फीसदी तक का उछाल आया।

कंपनी को ₹11,800 करोड़ का ऑर्डर

BHEL ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि हसदेव थर्मल पावर स्टेशन (कोरबा) में 2×660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण) पैकेज के लिए 27 मार्च को आशय पत्र (LoI) हासिल हुआ। कंपनी के कार्यक्षेत्र में प्रमुख उपकरणों को डिजाइन करने के साथ उसकी इंजीनियरिंग, विनिर्माण और आपूर्ति के अलावा विद्युत स्टेशन की पूर्ण स्थापना, परीक्षण तथा उसे चालू करना शामिल है। इस ऑर्डर की वैल्यू ₹11,800 करोड़ (टैक्स, ड्यूटी अतिरिक्त) है।

इस डील में सल्फर उत्सर्जन को कंट्रोल करने के लिए BHEL की ओर से निर्मित फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (FGD) उपकरण की सप्लाई भी शामिल है। घरेलू प्रतिस्पर्धी बोली के अंतमर्गत LoI हासिल किया गया है।

BHEL: गिरते बाजार में भागा शेयर

शेयर बाजार में गिरावट के बीच शुक्रवार को महारत्न पीएसयू स्टॉक भेल के शेयर में तेजी देखने को मिली। BSE पर भेल में 215 रुपये पर सपाट कारोबार शुरू हुआ। गुरुवार को शेयर 214.45 रुपये पर सेटल हुआ था। ऑर्डर की खबर के बाद स्टॉक ने तेजी दिखाई और 3 फीसदी से ज्यादा उछलकर 221.25 के दिन के हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद शेयर में मुनाफावसूली भी देखने को मिली और ऊपरी स्तरों से शेयर फिसल गया।

भेल का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई (214.45) से करीब 36 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। शेयर का 52 हफ्ते का लो 176 है। कंपनी का मार्केट कैप 74,899 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। बीते एक साल में शेयर का रिटर्न 13 फीसदी गिनेटिव रहा है। जबकि दो साल में 206 फीसदी, 3 साल में 331 फीसदी और 5 साल में 953 फीसदी का रिटर्न जेनरेट कर चुका है।

Advertisement
First Published - March 28, 2025 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement