facebookmetapixel
Advertisement
₹2,000 से ऊपर के UPI पेमेंट पर सरकार ने MDR रेट किया तय, प्रति ₹100 के पेमेंट पर लगेगा 40 पैसे का चार्जUPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर हैं कंफ्यूज? आपके मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब यहां जान लीजिएमहाराष्ट्र में बनेगा शिपबिल्डिंग हब! ₹15000 करोड़ का निवेश और 90000 रोजगार का दावाबाजार में मंगलवार को मचा हाहाकार! निवेशकों को ₹9.2 लाख करोड़ का नुकसान, बुधवार को कहां रखें नजर?Defence शेयरों में कोहराम! BEL, BEML से लेकर सोलर इंडस्ट्रीज तक के शेयर टूटे; एक्सपर्ट ने बताई वजहतकनीकी खराबी से नहीं रुकेगा शेयर बाजार? SEBI ने मजबूत बैकअप सिस्टम का दिया प्रस्तावPF का पैसा निकालने की सोच रहे हैं? EPF के फॉर्म 10C को अच्छे से समझ लें, नहीं तो होगी मुश्किल!NSE IPO की उम्मीद से ज्यादा मांग, ₹6000 करोड़ से ज्यादा की एंकर बुक: CEO आशीष चौहानLoan लेने की सोच रहे हैं? पहले पहचान लें ये 6 खतरे, एक गलती पड़ सकती है जेब पर भारीतेल महंगा, सोना सस्ता! पश्चिम एशिया की जंग में ‘सेफ हेवन’ गोल्ड क्यों नहीं चढ़ रहा?

कॉनकॉर की दौड़ में मर्स्क समेत तीन

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:10 AM IST

विश्व की सबसे बड़ी कंटेनर शिपिंग कंपनी और वेसेल ऑपरेटर मर्क ने कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकॉर) में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि डेनिश शिपिंग दिग्गज ने रुचि पत्र (ईओआई) के पहले दौर के निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) की ओर से कराए गए दूसरे रोडशो के दौरान दिलचस्पी दिखाई है। दूसरे दौर में शामिल होने वाली अन्य कंपनियों में जेएसडब्ल्यू समूह और एस्सार पोर्ट्स शामिल हैं।
 कॉनकॉर के विनिवेश की प्रक्रिया को नवंबर, 2019 में मंजूरी मिली थी। इसमें सरकार को करीब 30.8 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी कंपनियों को बेचने की अनुमति दी गई थी, जिसमें सरकार की शेयरधारिता 54.8 प्रतिशत है। मई में आयोजित पहले के दौर के रोडशो में 5 कंपनियों/समूहों आई स्क्वार्ड कैपिटल, सोजित्ज कॉर्पोरेशन, अदाणी समूह,  डीपी वर्ल्ड और पीएसए सिंगापुर ने पहले दौर के रोडशो के दौरान हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘दूसरे दौर का रोडशो पूरा हुआ है। इसमें मर्स्क जैसी वैश्विक दिग्गजों ने रुचि ली है।’ 
हाल की प्रगति ऐसे समय में आई है, जब मर्क ने रिपोर्टों में संकेत दिए हैं कि कंपनी अगले साल तक भारत के गोदामों में अपनी उपस्थिति दोगुनी करने पर विचार कर रही है और उसने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाई है।

Advertisement
First Published - November 20, 2022 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement