facebookmetapixel
Advertisement
PM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयान

छंटनी के बीच LinkedIn लाया धांसू फीचर, अब नौकरी चाहने वाले AI की मदद से लिख सकेंगे मैसेज

Advertisement

LinkedIn का यह फीचर यूजर्स को नेटवर्किंग को बेहतर बनाने, कनेक्शन बढ़ाने और अधिक कुशलता से नौकरियां खोजने में मदद करता हैं।

Last Updated- February 11, 2024 | 6:14 PM IST
छंटनी के बीच लिंक्डइन लाया धांसू फीचर, अब नौकरी चाहने वाले AI की मदद से लिख सकेंगे मैसेज, Amidst layoffs, LinkedIn brings cool feature, now job seekers will be able to write messages with the help of AI

LinkedIn new AI feature: छंटनी के इस दौर में नौकरी की तलाश के लिए लोकप्रिय प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) यूजर्स के लिए AI आधारित एक कमाल का फीचर लेकर आया है। यह फीचर यूजर्स की हिचकिचाहट को दूर करते हुए बातचीत शुरू करने के लिए पहला मैसेज ड्राफ्ट करके देगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स के लिए अपने कनेक्शन के साथ बातचीत करना काफी आसान हो जाएगा। यह नया फीचर एक ऐसे समय में आ रहा है, जब टेक दिग्गज गूगल (Google), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), अमेजन (Amazon) समेत कई अन्य टॉप कंपनियों ने हाल ही में कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया है।

कैसे काम करेगा LinkedIn का यह नया फीचर?

AI की मदद से ऑपरेट होने वाला यह फीचर बातचीत शुरू करने के लिए पहला मैसेज तैयार करेगा। मैसेज बनाने के लिए यह सेंडर और रिसीवर यानी मैसेज भेजने और प्राप्त करने वाले दोनों लोगों की प्रोफाइल से जानकारी इकट्ठा करेगा। मैसेज यूजर्स को ड्राफ्ट के रूप में मिलेगा, इससे फायदा यह होगा कि यूजर्स अपने नए कनेक्शन को मैसेज भेजने से पहले अपने विवेक के अनुसार एडिट कर सकते हैं।

Also read: Jeff Bezos ने दो अरब डॉलर में बेचे Amazon के 1.2 करोड़ शेयर

केवल लिंक्डइन प्रीमियम यूजर्स को ही मिलेगा नया फीचर

लिंक्डइन का यह नया फीचर केवल लिंक्डइन प्रीमियम यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा। इसकी मदद से प्रीमियम यूजर्स उन लोगों के साथ बातचीत शुरू कर सकेंगे जिनसे वे जुड़े नहीं हैं। इस नए फीचर की आवश्यकता के बारे में बताते हुए लिंक्डइन के सीनियर डायरेक्टर ऑफ प्रोडक्ट नमन गोयल ने लिखा, “नेटवर्किंग के साथ लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक किसी के साथ पहली बार बातचीत शुरू करना है; खाली पेज से हिचकिचाहट और बढ़ सकती है। इसीलिए हमने मदद के लिए एक नया प्रीमियम फीचर पेश किया है।”

यह फीचर यूजर्स को नेटवर्किंग को बेहतर बनाने, कनेक्शन बढ़ाने और अधिक कुशलता से नौकरियां खोजने में मदद करता हैं।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 6:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement