facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड की फंडिंग जरूरत घटाने की तैयारी, सेबी ने रखा नेट सेटलमेंट प्रस्तावनई GDP सीरीज पर क्यों उठे सवाल? सरकार ने जारी किए FAQs; कन्फ्यूजन दूर करने की कवायदमहंगाई का डर और कच्चे तेल में उबाल से बॉन्ड बाजार में जोश, 10 साल का सरकारी बॉन्ड यील्ड 6.95 फीसदी परघर खरीदना हुआ और महंगा! 5 साल में 59% बढ़े दाम, जमीन की कीमतों ने बिगाड़ा बजटक्या होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने कहा- “अमेरिका से बेहतर शर्तों का इंतजार”घर बनाना होगा महंगा! सितंबर में ₹40 प्रति बोरी तक बढ़ सकते हैं सीमेंट के दामभारत की पहली एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ला रही IPO, ₹733 करोड़ जुटाएगी, प्राइस बैंड ₹132-139 तयदो साल में मुनाफा 7 गुना, अब आ रहा ₹1,056 करोड़ का IPO; 8 सितंबर से खुलेगा इश्यूऑस्ट्रेलियाई निवेशकों के लिए खुले महाराष्ट्र के दरवाजे, 11 क्षेत्रों में सहयोग का बड़ा समझौतात्योहारों के लिए रिफाइनरों ने बढ़ाया स्टॉक, खाद्य तेल आयात 15.4 लाख टन पर पहुंचा

Layoffs: Google India ने 400 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाला

Advertisement
Last Updated- February 17, 2023 | 11:42 AM IST
Google layoffs

गूगल इंडिया (Google India) ने अलग-अलग डिपॉर्टमेंट से 453 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हिंदू बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई गुरुवार देर रात (16 फरवरी) को की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल इंडिया के कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने इस जानकारी को मेल के जरिए भेजा है।

पिछले महीने, Google की पैरेंट कंपनी, अल्फाबेट इंक ने घोषणा की कि लागत में कटौती के उपाय के रूप में, कंपनी वैश्विक स्तर पर 12,000 कर्मचारियों, या इसके कुल कर्मचारियों का 6 प्रतिशत, को बर्खास्त करेगी।

हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि 453 लोगों की छंटनी में 12,000 नौकरी में कटौती भी शामिल है या नहीं।

अभी इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई है कि ग्लोब लेवल पर कितने कर्मचारियों पर इसका अलर पड़ेगा, या फिर अभी और भी छंटनी होगी या नहीं।

बता दें कि रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि मेल में अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई उन सभी फैसलों की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं, जिनके कारण कंपनी को छंटनी करनी पड़ी।

Google के सीईओ पिचाई ने भी कंपनी में छंटनी को लेकर कर्मचारियों को मेल किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह “उन फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं जो हमें यहां ले आए।”

बता दें टेक कंपनियां आर्थिक मंदी के कारण से लोगों को नौकरी से निकाल रही हैं। बता दें कि ऐसे छंटनी करने वाली एकमात्र टेक कंपनी गूगल नहीं है। Amazon ने भी लगभग 18,000 लोगों को हटाने की योजना बनाई है। इसके अलावा, फेसबुक यानी मेटा ने भी 13,000 एम्प्लोयीज को नौकरी से निकाल दिया।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 10:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement