facebookmetapixel
Advertisement
महिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?

सिप्ला के खिलाफ ला रोश को कानूनी राहत नहीं

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:47 PM IST

कैंसर से लड़ने वाली सिप्ला की दवा टार्सेवा को लेकर छिड़ी पेटेंट की कानूनी लड़ाई में दिल्ली उच्च न्यायालय ने हॉफमैन ला रोश को राहत देने से इनकार कर दिया है।


न्यायमूर्ति एस रविंद्र भट्ट ने आज इस मामले में अंतरिम आदेश जारी कर दिया, लेकिन उन्होंने सिप्ला से इस दवा की बिक्री के आंकड़े इकट्ठा करते रहने को भी कहा, ताकि स्विट्जरलैंड की कंपनी को जीत मिलने की सूरत में क्षतिपूर्ति की गणना करने में आसानी रहे।


ला रोश ने अदालत में दावा किया है कि भारत और कई दूसरे देशों में टर्सेवा की बिक्री की सिप्ला की योजना है। यह दवा दरअसल एक ऐसी दवा का जेनरिक प्रारूप है, जिसका पेटेंट उसके पास है।


अदालात ने अपने आदेश में कहा कि दोनों दवाओं के बाजार मूल्य में बहुत ज्यादा फर्क है। सिप्ला की दवा बहुत सस्ती है, इसलिए उसे बाजार में बिकना चाहिए, जिससे मरीजों को राहत मिल सके। अपने आदेश में अदालत ने कहा कि मामले का रुख जनहित को देखकर ही तय किया जाना चाहिए, किसी कंपनी का हित देखकर नहीं।


सस्ती दवा की बिक्री गरीब मरीजों के लिए हितकारी है, इसलिए सिप्ला की दवा को बाजार में उतारे जाने पर कोई रोक नहीं लगाई जा सकती। यह दवा फेफड़ों के कैंसर का इलाज करने में इस्तेमाल की जाती है। ला रोश को पिछले साल फरवरी में ही इस दवा का पेटेंट हासिल हो चुका है।

Advertisement
First Published - March 20, 2008 | 12:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement