facebookmetapixel
‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीजQ3 Results: एयरटेल का लाभ 55% घटा, पीवीआर आइनॉक्स के मुनाफे में 1.6 गुना इजाफा₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजी

JSW Steel यूएसए प्लेट मिल के आधुनिकीकरण के लिए 11 करोड़ डॉलर का करेगी निवेश

इस निवेश से उच्च गुणवत्ता वाले मोनोपाइल स्टील प्लेट का उत्पादन संभव होगा, जिससे अपतटीय पवन ऊर्जा के विस्तार के लिए अमेरिकी प्रशासन के नए कदमों को समर्थन मिलेगी।

Last Updated- June 25, 2024 | 3:01 PM IST
JSW Steel
Representative Image

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) की अनुषंगी कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए टेक्सास के बेयटाउन में अपनी स्टील प्लेट मिल को नए उपकरणों और टिकाऊ प्रौद्योगिकी के साथ आधुनिक बनाने के लिए 11 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी के अनुसार, इस निवेश से उच्च गुणवत्ता वाले मोनोपाइल स्टील प्लेट का उत्पादन संभव होगा, जिससे अपतटीय पवन ऊर्जा के विस्तार के लिए अमेरिकी प्रशासन के नए कदमों को समर्थन मिलेगा। इसके लिए 2030 तक 30 गीगावाट (जीडब्ल्यू) अपतटीय पवन ऊर्जा की स्थापना की जाएगी, जो एक करोड़ मकानों को स्वच्छ ऊर्जा से बिजली प्रदान करने के लिए पर्याप्त होगी।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने एक बयान में कहा, ” जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए इंक ने टेक्सास के बेयटाउन में अपनी विनिर्माण सुविधाओं के भीतर टिकाऊ प्रौद्योगिकी और अत्याधुनिक उपकरणों के साथ स्टील प्लेट मिल आधुनिकीकरण परियोजनाओं में 11 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।’’

जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए के निदेशक पार्थ जिंदल ने कहा, ‘‘ हमारे प्लेट मिल में बदलाव जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए की दीर्घकालिक पर्यावरण, सामाजिक और नियमन (ईएसजी) पहल का समर्थन करते हैं। अमेरिका में ऊर्जा स्पेक्ट्रम को कार्बन मुक्त बनाने के लक्ष्य का समर्थन करते हैं। इन निवेशों में बुनियादी ढांचे तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में अमेरिकी आयात निर्भरता को काफी हद तक कम करने की क्षमता है।’’

First Published - June 25, 2024 | 3:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट