facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

Cognizant के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 1 नवंबर से 80% स्टाफ की बढ़ेगी सैलरी

Advertisement

Cognizant Salary Hike: कंपनी ने कहा है कि 80% योग्य कर्मचारियों को वेतन वृद्धि दी जाएगी, जो सभी आईटी कंपनियों द्वारा अपनाई गई नीतियों के अनुरूप है।

Last Updated- August 14, 2025 | 3:21 PM IST
Cognizant
Representational Image

Cognizant Salary Hike: आईटी सर्विसेज कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) ने कहा है कि वह 1 नवंबर से अधिकांश कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी करेगी। इस फैसले के बाद सैलरी बढ़ाने पर अनि​श्चितता समाप्त हो जाएगी। कॉग्निजेंट ने मैक्रोइकॉनमिक चुनौतियों के चलते सैलरी बढ़ाने पर रोक लगाई थी। कंपनी ने मार्च में भरोसा दिया था कि सैलरी हाइक अगस्त से लागू होगी। पिछले साल कंपनी ने 1-5 फीसदी की सीमा में सैलरी बढ़ाई थी।

Cognizant Salary Hike: 80% कर्मचारियों को होगा फायदा

अब कॉग्निजेंट ने कहा है कि 80 फीसदी योग्य कर्मचारियों को वेतन वृद्धि दी जाएगी, जो सभी आईटी कंपनियों द्वारा अपनाई गई नीतियों के अनुरूप है। जबकि बाकी 20 फीसदी कर्मचारियों को उनके बिजनेस यूनिट और कंपनी की परफॉर्मेंस के आधार पर बढ़ोतरी दी जाएगी। यह 20 फीसदी अमूमन सीनियर और C-लेवल के अधिकारी होते हैं।

Cognizant ने बयान में कहा, “यह उसके दूसरे तिमाही के नतीजों की घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उसने 2025 की दूसरी छमाही में अधिकांश कर्मचारियों के लिए मेरिट-आधारित वेतन वृद्धि देने की योजना बताई थी।”

यह वेतन वृद्धि सीनियर एसोसिएट स्तर तक दी जाएगी। इन बढ़ोतरी की राशि व्यक्तिगत प्रदर्शन रेटिंग और देश के आधार पर अलग-अलग होगी। भारत में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वालों के लिए वेतन वृद्धि हाई सिंगल डिजिट होगी। ऑनसाइट कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की राशि पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: इन्फोसिस ने किया टेल्स्ट्रा के साथ  संयुक्त उपक्रम का ऐलान

दूसरी तिमाही में 7,500 लोगों की भर्ती

Cognizant ने दूसरी तिमाही में 7,500 लोगों की भर्ती की और 30 जून तक इसका हेडकाउंट 343,800 था, जिसमें भारतीय कॉलेजों से नए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट शामिल हैं।

कंपनी आम तौर पर मार्च में वेतन वृद्धि और बोनस देती है, लेकिन जब रवि कुमार CEO बने, तो बोनस मार्च में दिया गया जबकि वेतन वृद्धि अगस्त तक टाल दी गई। Cognizant ने जुलाई में कहा था कि वेतन वृद्धि पर अभी निर्णय लिया जाना बाकी है।

CFO जतिन दलाल ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, “यह फैसला लॉन्ग टर्म नजरिए से लिया गया है, जिसमें हमारे कर्मचारियों में निवेश और हमारे व्यवसाय के भविष्य दोनों पर ध्यान दिया गया है।”

यह भी पढ़ें: IT कंपनियों में सीनियर कर्मचारियों पर भारी दबाव, 15 साल से अधिक अनुभव वाले 7,000 से ज्यादा छंटनी के शिकार

TCS भी कर चुकी है सैलरी हाइक का ऐलान

यह निर्णय TCS के एक सप्ताह बाद आया है, जिसने कहा था कि वह 1 सितंबर से अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करेगी। ये वृद्धि अप्रैल में देनी थी। TCS में सभी योग्य एसोसिएट्स के लिए C3A और समकक्ष ग्रेड तक वेतन संशोधन किया गया था, जो 80 प्रतिशत कर्मचारियों को कवर करता है।

इन दोनों कंपनियों द्वारा वेतन वृद्धि की घोषणा के बाद, Infosys के अलावा सभी की निगाहें Wipro पर होंगी। Wipro में आमतौर पर वेतन वृद्धि 1 सितंबर से लागू होती है। जुलाई में, कंपनी ने मार्केट कंडीशंस का हवाला देते हुए इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था।

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 1:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement