facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

TCS कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 1 सितंबर से 80% स्टॉफ की बढ़ जाएगी सैलरी

Advertisement

TCS ने अप्रैल में अनि​श्चित ग्लोबल माहौल का हवाला देते हुए सैलरी हाइक पर रोक लगा दी थी। ऐसा करने वाली वह पहली कंपनी थी।

Last Updated- August 07, 2025 | 10:23 AM IST
TCS
TCS ने जुलाई में करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। (फाइल फोटो)

TCS salary hike: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने अधिकांश कर्मचारियों को 1 सितंबर से सैलरी हाइक देगी। कंपनी ने बुधवार को एक इंटरनल मेमो में यह जानकारी दी। TCS वह पहली कंपनी थी, जिसने अप्रैल में चुनौतीपूर्ण ग्लोबल हालातों का हवाला देते हुए सैलरी हाइक पर रोक लगा दी थी। कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करते समय भी यही रुख बरकरार रखा था और कहा था कि इस पर फैसला सही समय पर लिया जाएगा।

TCS के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर मिलिंद लकड़ और CHRO- डेजिग्नेट के. सुदीप ने अपने मैसेज में कहा, “हम ग्रेड C3A और समकक्ष तक के सभी पात्र सहयोगियों के लिए सैलरी रिवाइज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। जो हमारी कुल वर्कफोर्स का 80 फीसदी हिस्सा हैं।”

TCS का ग्रेड स्ट्रक्चर

TCS में ग्रेड स्ट्रक्चर Y से शुरू होती है, जिसमें ट्रेनी के रूप में शुरुआत होती है, फिर C1 पर सिस्टम इंजीनियर, इसके बाद C2, C3A और B, C4, C5 और अंत में CXO स्तर तक जाती है। C3 बैंड के कर्मचारी आमतौर पर सीनियर स्टाफ माने जाते हैं।

हालांकि, जुलाई में कंपनी ने यह भी घोषणा की थी कि वह अपनी लगभग 2 फीसदी वर्कफोर्स (करीब 12,000 कर्मचारियों) की छंटनी करेगी क्योंकि उन्हें प्रोजेक्ट्स में नहीं लगाया जा सका था, जिसकी वजह तेजी से बदलती AI स्किल्स बताई गई। ये कर्मचारी, जो खासकर मिड से सीनियर स्तर के प्रबंधक थे और जिन्होंने कंपनी में दशकों बिताए थे, उन्हें हटाया जा रहा था क्योंकि टीसीएस अपने दबाव में आए ऑपरेटिंग मार्जिन को सेक्योर करना चाहती थी।

दूसरी कंपनियों भी बढ़ा सकती हैं सैलरी 

पिछले सप्ताह विश्लेषकों ने कहा था कि यह छंटनी कंपनी को शेष कर्मचारियों के लिए सैलरी हाइक का अवसर देगी। सैलरी रिवाइज का यह फैसला टीसीएस कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है और अन्य कंपनियां भी इसे फॉलो कर सकती हैं। कॉग्निजेंट ने भी कहा है कि वह अपने वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही में इस पर फैसला लेगी और अधिकांश कर्मचारियों को इसके दायरे में लाने का प्रयास करेगी। कंपनी को 1 अगस्त से सैलरी हाइक देनी थी।

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement