facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

इन्फोसिस ने किया टेल्स्ट्रा के साथ  संयुक्त उपक्रम का ऐलान

Advertisement

इन्फोसिस इस संयुक्त उद्यम में 23.325 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1,300 करोड़ रुपये) का निवेश कर रही है।

Last Updated- August 13, 2025 | 10:25 PM IST
Infosys

आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस ने आस्ट्रेलिया की प्रख्यात दूरसंचार एवं प्रौद्योगिकी कंपनी टेल्स्ट्रा के साथ संयुक्त उपक्रम के निर्माण की घोषणा की। इससे इन्फोसिस को ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों के लिए एआई-आधारित क्लाउड और डिजिटल समाधान को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

इन्फोसिस, वर्सेंट ग्रुप में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।  यह टेल्स्ट्रा समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और क्लाउड एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन संबंधित सेवाएं मुहैया कराती है। इन्फोसिस इस संयुक्त उद्यम में 23.325 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1,300 करोड़ रुपये) का निवेश कर रही है। इन्फोसिस के पास परिचालन नियंत्रण होगा, जबकि वर्सेंट ग्रुप में टेल्स्ट्रा की 25 प्रतिशत अल्पसंख्यक हिस्सेदारी बनी रहेगी।

कंपनी ने कहा कि संयुक्त उद्यम के गठन से इन्फोसिस की रणनीति में तेजी आएगी, जिससे ग्राहकों को उनकी एआई यात्रा में मदद मिलेगी। यह भागीदारी ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों के लिए एआई-आधारित क्लाउड और डिजिटल समाधानों को बढ़ावा देगी। यह लेनदेन वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही के दौरान पूरा होने की उम्मीद है, जो नियामकीय मंजूरी के अधीन है।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement