facebookmetapixel
₹31,000 करोड़ की निकासी के बाद फिर लौटे वापस – विदेशी निवेशकों ने फिर थामा भारत का दामनपूरब का वस्त्र और पर्यटन केंद्र बनेगा बिहार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में किया रोडशोब्रुकफील्ड की परियोजना को आरईसी से ₹7,500 करोड़ की वित्तीय सहायतादुबई की बू बू लैंड कर रही भारत आने की तैयारी, पहली लक्जरी बच्चों की मनोरंजन यूनिट जियो वर्ल्ड प्लाजा में!रवि कुमार के नेतृत्व में कॉग्निजेंट को मिली ताकत, इन्फोसिस पर बढ़त फिर से मजबूत करने की तैयारीलंबे मॉनसून ने पेय बाजार की रफ्तार रोकी, कोका-कोला और पेप्सिको की बिक्री पर पड़ा असरकैफे पर एकमत नहीं कार मैन्युफैक्चरर, EV बनाने वाली कंपनियों ने प्रस्तावित मानदंड पर जताई आपत्तिलक्जरी रियल एस्टेट को रफ्तार देगा लैम्बोर्गिनी परिवार, मुंबई और चेन्नई में परियोजनाओं की संभावनाएंविदेशी फर्मों की दुर्लभ खनिज ऑक्साइड आपूर्ति में रुचि, PLI योजना से मैग्नेट उत्पादन को मिलेगी रफ्तारGems and Jewellery Exports: रत्न-आभूषण निर्यात को ट्रंप टैरिफ से चपत, एक्सपोर्ट 76.7% घटा

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने भारत को बताया तकनीक और AI का सबसे बड़ा आकर्षक बाजार

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक ने कहा कि भारत तकनीक और एआई के लिए आकर्षक बाजार है, जहां कंपनी निवेश, कौशल विकास और नवाचार से विकास को गति देगी।

Last Updated- August 24, 2025 | 10:11 PM IST
Microsoft layoffs 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक ने भारत को तकनीक और एआई के लिए सबसे आकर्षक बाजारों में एक बताया है। उन्होंने भारत के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता और वैश्विक वृद्धि को गति देने वाले आर्थिक संबंधों में विश्वास की बात भी की। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष चंडोक ने कहा कि एआई अब कंपनी के 30 प्रतिशत कोड लिखता है, लेकिन उद्योग में आपूर्ति पक्ष पर एक बड़ा ‘तकनीकी ऋण’ बना हुआ है, जिसके लिए अधिक इंजीनियरों, सॉफ्टवेयर और अनुप्रयोगों की आवश्यकता है, क्योंकि कंपनी भविष्य के लिए निर्माण पर जोर दे रही है। तकनीकी ऋण से आशय अधिक मजबूत नजरिये के साथ साफ्टवेयर विकास की जगह जल्दी सफलता पाने वाले रास्ते को अपनाना है। इससे भविष्य की वृद्धि धीमी होने का खतरा रहता है। 

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्य अधिकारी सत्य नडेला ने इस साल अप्रैल में कहा था कि वाशिंगटन स्थित इस तकनीकी दिग्गज का 30 प्रतिशत कोड अब एआई द्वारा लिखा जाता है। चंडोक ने भारत को तकनीक और एआई के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक बाजारों में से एक बताया। उन्होंने कहा, ‘माइक्रोसॉफ्ट के रूप में, हम भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं और देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं।’ दुनिया भर में व्यापक उपस्थिति वाली एक बहुराष्ट्रीय कंपनी होने के नाते माइक्रोसॉफ्ट आर्थिक संबंधों को वैश्विक वृद्धि की कुंजी मानती है और निवेश एवं कौशल विकास के माध्यम से भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और गहरा कर रही है। 

चंडोक ने युवाओं से एआई में दक्षता हासिल करने का आग्रह भी किया और इसे बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने देकर कहा कि ऐसे कौशल केवल सिद्धांत या अवलोकन से नहीं, बल्कि उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग से सीखे जा सकते हैं। चंडोक ने कहा कि उनका मानना है कि एआई नियमित काम को स्वचालित करके संज्ञानात्मक क्षमताओं को कम करने के बजाय बढ़ाता है।

First Published - August 24, 2025 | 10:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट