facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

भारत को मिलेगा अपना सबसे बड़ा क्वांटम कंप्यूटर, आंध्र प्रदेश में होगा स्थापित; तकनीक को मिलेगी रफ्तार

Advertisement

टीसीएस एल्गोरिदम और ऐप्लिकेशन के विकास में मदद करने के लिए आईबीएम के साथ साझेदारी कर रही है।

Last Updated- May 02, 2025 | 10:34 PM IST
quantum computer
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pixabay

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों – टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और आईबीएम ने भारत के क्वांटम उद्योग को और विकसित करने के लिए आज साझेदारी का ऐलान किया। दोनों प्रौद्योगिकी कंपनियां आंध्र प्रदेश सरकार के नए और अपनी तरह के पहले क्वांटम वैली टेक पार्क का हिस्सा हैं, जिसे फिलहाल राजधानी अमरावती में बनाया जा रहा है। इस टेक पार्क को आईबीएम क्वांटम सिस्टम टू इंस्टॉलेशन द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसमें 156-क्यूबिट हेरॉन क्वांटम प्रोसेसर होगा, जो भारत का सबसे बड़ा क्वांटम कंप्यूटर है। 

टीसीएस एल्गोरिदम और ऐप्लिकेशन के विकास में मदद करने के लिए आईबीएम के साथ साझेदारी कर रही है। इससे भारतीय उद्योग और शिक्षा जगत को देश की कुछ सबसे जटिल चुनौतियां हल करने में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया कि आंध्र प्रदेश सरकार, आईबीएम और टीसीएस इस पहल के जरिये भारत के क्वांटम पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में तेजी लाने की उम्मीद कर रही हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘भारत का राष्ट्रीय क्वांटम मिशन भारत को क्वांटम उद्योग में वैश्विक केंद्र बनाना है। आंध्र प्रदेश वैश्विक क्वांटम क्रांति का नेतृत्व करने के लिए तैयार है, जो भविष्य की अर्थव्यवस्था की नींव के रूप में समर्पित क्वांटम वैली की कल्पना करने वाला दुनिया का पहला राज्य बन रहा है।’

निर्माण का काम करने वाली एलऐंडटी मुख्य खंड और सहायक बुनियादी ढांचे का तत्काल विकास शुरू करेगी। आंध्र प्रदेश सरकार वैश्विक विशेषज्ञों की नियुक्ति, जीएसटी की सुव्यवस्था और जनगणना के रियल-टाइम प्रारूप जैसी क्वांटम सक्षम सार्वजनिक सेवाओं को विकसित करने और भारत का पहला क्वांटम शासन ढांचा बनाने की भी योजना बना रही है। 

Advertisement
First Published - May 2, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement