facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

ऑस्कर की रोशनी के बावजूद अंधेरा कायम!

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:05 AM IST

मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों पर बनी फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के आठ ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर जहां पूरा देश खुशियां मना रहा है, वहीं इस फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले लड़कों के घर वाले ऑस्कर पुरस्कार से अनजान हैं।
फिल्म में लतिका की भूमिका निभाने वाली रुबिना और जमाल की भूमिका में दिखाई देने वाला अजहरुद्दीन के घर वालों को ऑस्कर के बारे में तो पता नहीं है लेकिन धारावी और मुंबई की अन्य झुग्गी बस्तियों में जश्न का माहौल जरूर है।
इन दोनों के घर की स्थिति लगभग एक जैसी है। अजहरुद्दीन इस्माइल के पिता बीमार हैं और पैर टूटा होने की वजह से पिछले छह महीनों से रुबिना के पिता घर पर बेरोजगार बैठे हैं। यानी बच्चों की मेहनत से आने वाली रकम से ही घर का खर्च चलने वाला है।
फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड जीत गई, लेकिन इन बच्चों को मिलने वाला मेहनताना अभी भी राज बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार रुबिना को एक साल के लिए लगभग 36 हजार और अजहर को एक लाख 23 हजार रुपये दिये गए हैं।
रुबिना की मां मुन्नी कुरैशी को कुल कितना मेहनताना मिला, इस बात को साफ-साफ न कहते हुए कहती है कि फिल्म का नाम तो बहुत हो गया लेकिन हमारे बच्चों को मेहनत के हिसाब से बहुत कम पैसा दिया गया है। 
दूसरी ओर अजहर के घर का हाल अपने आप में बताता है कि गरीबी क्या होती है? अजहर की मां शमीन इस्माइल कहती हैं कि हम चाहते हैं कि मेरे बच्चे की हर ख्वाहिश पूरी हो और इतना पैसा मिले कि मैं अपने पति का इलाज करवा सकूं।

Advertisement
First Published - February 23, 2009 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement