facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

चाइनीज AI DeepSeek भारत में Apple iOS पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बना, ChatGPT और Gemini को छोड़ा पीछे

Advertisement

DeepSeek को 10 जनवरी को वैश्विक स्तर पर रिलीज किया गया था और इसका अपडेट 27 जनवरी को आया था।

Last Updated- January 28, 2025 | 7:17 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो: Reuters

चीन का AI स्टार्टअप DeepSeek पूरी दुनिया में धूम मचाते हुए अब ChatGPT और Google Gemini जैसे बड़े ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स को पीछे छोड़ दिया है। भारत में यह Apple iOS पर सभी कैटेगरी में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। यह डेटा Sensor Tower द्वारा जारी किया गया।

पिछले हफ्ते लॉन्च हुए DeepSeek AI Assistant 25 जनवरी को डाउनलोड रैंक में 102वें स्थान पर था। लेकिन 27 जनवरी को यह टॉप पोजिशन पर पहुंच गया और 28 जनवरी को भी अपनी बढ़त बनाए रखा। यह ChatGPT (8वें स्थान) और Google Gemini (13वें स्थान) से बहुत आगे रहा। बता दें कि DeepSeek AI असिसटेंट एक कम लागत वाला चाइनीज AI है।

DeepSeek को 10 जनवरी को वैश्विक स्तर पर रिलीज किया गया था और इसका अपडेट 27 जनवरी को आया। इसे एंटरप्रेन्योर लियांग वेनफेंग ने फंड किया, जिन्होंने 2015 में एक हेज फंड की स्थापना की थी, जो मशीन लर्निंग का उपयोग करके मार्केट की भविष्यवाणी करता था।

iOS पर प्रोडक्टिविटी ऐप्स में टॉप पर

Apple iOS पर प्रोडक्टिविटी ऐप्स की लिस्ट में DeepSeek ने 18 जनवरी को 132वें स्थान से 25 जनवरी को 9वें स्थान पर पहुंचते हुए 27 जनवरी को पहला स्थान हासिल कर लिया। इसने ChatGPT को टॉप पोजिशन से हटा दिया।

Android Play Store पर प्रोडक्टिविटी ऐप्स की लिस्ट में, DeepSeek 16 जनवरी को 447वें स्थान पर था, जहां ChatGPT दूसरे स्थान पर और Gemini 14वें स्थान पर था। 26 जनवरी को DeepSeek 46वें स्थान पर पहुंच गया और 28 जनवरी को यह 15वें स्थान पर पहुंच गया। अब यह Google Gemini के एक स्थान पीछे है।

Also Read: Whatsapp, FB का करते हैं इस्तेमाल! जरूर पढ़ लें NCLAT का ये आदेश

एंड्रॉइड की ओवरऑल रैंकिंग

एंड्रॉइड की ओवरऑल ऐप रैंकिंग में DeepSeek 28 जनवरी को 193वें स्थान पर पहुंच गया है। यह Google Gemini (182वें स्थान) के करीब है, हालांकि ChatGPT अभी भी 47वें स्थान पर काफी आगे है।

28 जनवरी को, DeepSeek अमेरिका में सभी कैटेगरी में दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया, जो 24 जनवरी को 133वें स्थान पर था। इस समय ChatGPT 11वें स्थान पर और Gemini 57वें स्थान पर है। हालांकि, यूके, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और कनाडा जैसे देशों में DeepSeek 28 जनवरी को सभी ऐप्स के बीच पहले स्थान पर पहुंच गया। लेकिन, कई यूरोपीय देशों में इसे ऐसा दबदबा हासिल नहीं हुआ है।

Advertisement
First Published - January 28, 2025 | 7:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement