facebookmetapixel
Advertisement
भूराजनीतिक तनाव और IPO की चिंता के बीच IT शेयरों में गिरावटनिर्यात प्रोत्साहन मिशन की योजनाओं की समीक्षा संभव, कई योजनाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त प्रतिक्रियाआशा भोसले का नया नगमा और खामोश सुरों की वापसी, निधन के बाद बढ़े डिजिटल व्यूजबिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने पर जोर, चार दिन में रेक लोडिंग 370 से बढ़कर 444 हुईअगस्त में वित्तीय क्षेत्र को मिला एफपीआई निवेश का एक तिहाई से ज्यादा हिस्साभारत को तेज विकास के लिए निर्यात, निवेश और विनिर्माण पर देना होगा जोर: आचार्यभारत के यात्री वाहन बाजार में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाहनों की बिक्री पेट्रोल से आगेबड़े कारोबारी समूह के निवेश से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्ताररिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये

NCDEX में इसबगोल का पहले दिन 102 टन का कारोबार

Advertisement
Last Updated- April 20, 2023 | 11:58 PM IST
NCDEX

NCDEX में इसबगोल का वायदा कारोबार शुरू होने के पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है और कुल खड़े सौदे (ओपन इंटरेस्ट) करीब 69 टन रहे, जिसका 102 टन कारोबार हुआ है। इसबगोल का कुल बाजार 370 करोड़ रुपये से ज्यादा का है।

इसका अनुबंध बुधवार को ही शुरू हुआ है। यह इस एक्सचेंज में पहली बार हुआ है। हालांकि इसबगोल का अन्य एक्सचेंज में वायदा कारोबार पहले से होता रहा है। एक्सचेंज के मुताबिक इन सौदों में किसान-उत्पादक संगठनों, प्रसंस्करणकर्ताओं, ट्रेडर्स और अन्य की पहले दिन अच्छी हिस्सेदारी रही है।

NCDEX इसबगोल सीड वायदा अनुबंध कारोबार के लिए 4 महीने के लिए मई से अगस्त 2023 तक उपलब्ध है, जो इस फसल के तैयार होने का प्रमुख महीना होता है। इसबगोल की बोआई नवंबर में शुरू होती है, जबकि फरवरी से इसकी फसल तैयार होनी शुरू होती है। बाजार में इसकी आवक अप्रैल जून में सबसे ज्यादा होती है। इसबगोल खाने में फाइबर के रूप में इस्तेमाल होता है। इसकी खेती पूरे एशिया, भूमध्य क्षेत्र और उत्तरी अफ्रीका में होती है।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement