facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

एलआईसी आईपीओ को लेकर निवेशक उत्साहित

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:02 AM IST

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए निवेशकों में काफी उत्सुकता है। उन्होंने इसका ब्योरा जानने के लिए सरकार से संपर्क किया है। एलआईसी का आईपीओ इसी वित्त वर्ष के अंत तक आ सकता है।
एक अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा एलआईसी की वित्तीय स्थिति और आईपीओ से पहले बीमा कंपनी के ढांचे में बदलाव की जानकारी दिए जाने से निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इससे सरकार का भरोसा बढ़ा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस बीमा कंपनी के आईपीओ का आकार ज्यादा रखना सही होगा। उम्मीद की जा रही है कि एलआईसी का आईपीओ देश में अब तक का सबसे बड़ा निर्गम होगा।

अधिकारी ने कहा कि निवेशक देश के सबसे बड़े बीमाकर्ता का निहित मूल्य और उसके नए कारोबार का मूल्य जानने के इच्छुक हैं। लेकिन अभी इसका निर्धारण नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया, ‘निवेश का निर्णय लेने से पहले निवेशक कंपनी से जुड़े कुछ अन्य आंकड़ों की भी जानकारी चाहते हैं, लेकिन ऐसे आंकड़े फिलहाल सरकार के पास उपलब्ध नहीं हैं।’ 
एलआईसी के निहित मूल्य का निर्धारण अभी भले ही नहीं हुआ हो मगर आईपीओ का आकार करीब 1 लाख करोड़ रुपये हो सकता है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नियम में संशोधन कर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्यांकन वाली कंपनी को कुल मूल्य के 5 फीसदी के बराबर आईपीओ लाने की अनुमति दी है। उक्त अधिकारी ने कहा कि एलआईसी के निर्गम का आकार तय करते समय निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया से सरकार का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
निहित मूल्य की गणना का काम चल रहा है, लेकिन कुछ तकनीकी समस्या आ रही है। हालांकि निहित मूल्य का आकलन सितंबर तक हो जाएगा। उक्त अधिकारी ने कहा कि एलआईसी का आईपीओ जनवरी-मार्च तक लाने का लक्ष्य रखा गया है और निहित मूल्य आकलन में देरी से इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

निवेशकों ने यह भी कहा है कि आईपीओ से पहले शेयर बिक्री की कोई योजना हो तो उसे भी स्पष्टï किया जाए। हालांकि सरकार का अभी तक का रुख है कि आईपीओ से पहले शेयर की बिक्री नहीं की जाएगी। सरकार निवेशकों के सवालों का जवाब देने का प्रयास कर रही है ताकि वे निवेश का निर्णय कर सकें। इससे एलआईसी आईपीओ को पूर्ण बोली प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इससे पहले सरकार ने निवेशकों के समक्ष प्रारंभिक प्रस्तुति भी दी थी। जल्द ही एलआईसी की स्थिति के बारे में निवेशकों को विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी।

Advertisement
First Published - August 9, 2021 | 12:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement