facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

Infosys Q3 Results: प्रॉफिट में 7% की गिरावट लेकिन रेवेन्यू 1% बढ़ा, जानें तीसरी तिमाही में कितनी हुई कमाई

Advertisement

Infosys का नेट रेवेन्यू लगभग सपाट रहा और यह पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही की तुलना में 1.3 प्रतिशत की बढ़त लेकर 38,821 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- January 11, 2024 | 5:43 PM IST
Infosys Q4 Results

Infosys Q3 Results: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर की कमाई के नतीजे जारी कर दिए। इन्फोसिस (Infosys) के प्रॉफिट में 7 प्रतिशत की कमी आई है जबकि कंपनी का रेवेन्यू 1 फीसदी बढ़ा है।

इन्फोसिस ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2023-24 तिमाही में आईटी कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7 प्रतिशत घटकर 6,586 करोड़ रुपये पर आ गया।

नेट रेवेन्यू लगभग सपाट 

कंपनी का नेट रेवेन्यू भी लगभग सपाट रहा और यह पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही की तुलना में 1.3 प्रतिशत की बढ़त लेकर 38,821 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 38,318 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशन से आय में इजाफा

इसके अलावा दिसंबर तिमाही में कंपनी ऑपरेशन इनकम 1.3 प्रतिशत बढ़कर 38,821 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 38,318 करोड़ रुपये थी। Infosysने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को बदल कर 1-2.5 प्रतिशत से 1.5-2 प्रतिशत कर दिया है।

200 करोड़ रुपये में InSemi को खरीदेगी कंपनी, बोर्ड ने दी मंजूरी

इन्फोसिस के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ने बेंगलुरु स्थित सेमीकंडक्टर डिजाइन सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी इनसेमी (InSemi) को करीब 280 करोड़ रुपये में खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इन्फोसिस ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इनसेमी का अधिग्रहण वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है। इस बीच, इन्फोसिस का शेयर आज BSE पर 0.026 प्रतिशत या 0.40 रुपये बढ़कर 1,520.30 के स्तर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े: TCS ने तीसरी तिमाही में कमाए 11,735 करोड़ रुपये, नेट प्रॉफिट 8.2% बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement