facebookmetapixel
Advertisement
US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Today: GIFT Nifty 130 अंक उछला, ईरान के हमले से तेल में 4% की आग; बाजार में आज क्या होगा?Rupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाब

पायलटों के साप्ताहिक विश्राम पर सुझाव

Advertisement

चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाए विश्राम की अवधि : इंडिगो

Last Updated- December 18, 2024 | 10:38 PM IST
IndiGo will fly its first flight from Navi Mumbai Airport, will start with 18 flights to 15 cities

विमानन कंपनी इंडिगो ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को पायलटों की साप्ताहिक विश्राम अवधि को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने का सुझाव दिया है। साथ ही कंपनी ने कहा कि वह तुरंत इसका कार्यान्वयन शुरू नहीं करना चाहती है, लेकिन अगले साल जून से इसे शुरू किया जा सकता है। बिज़नेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी मिली है।

इसके अलावा विमानन कंपनी ने रात्रि ड्यूटी विंडो को भी बढ़ाने का विरोध किया है, जिसमें उसने दावा किया कि देर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक उड़ानों का संचालन सख्त थकान प्रबंधन नियमों के तहत किया जाता है और यदि इस अवधि को बढ़ाया जाता है तो इसका परिचालन पर गंभीर असर पड़ सकता है।

पायलटों की थकान कम करने के लिए डीजीसीए ने इस साल जनवरी में पायलटों के लिए 2019 के उड़ान के घंटे की समय सीमा (एफडीटीएल) मानदंडों में बदलाव किया था। नए नियमों के तहत उड़ान चालक दल के लिए साप्ताहिक विश्राम अवधि को 36 से बढ़ाकर 48 घंटे किया गया था और रात्रि ड्यूटी विंडो को भी देर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया था।

विमानन नियामक ने इस साल जून से इन नियमों को लागू करने की योजना बनाई थी मगर अनुपालन के लिए 15 से 20 फीसदी उड़ानों को रद्द करने का हवाला देते हुए घरेलू विमानन कंपनियों ने इस पर सख्त विरोध जताया था, जिसके बाद इसके कार्यान्वयन को स्थगित कर दिया गया था। फिलहाल, विमानन कंपनियों और पायलट संघों के साथ डीजीसीए इस पर चर्चा कर रहा है और इस पर विमर्श किया जा रहा है कि नए एफडीटीएल मानदंड कैसे और कब लागू किए जाएं।

बीते 4 दिसंबर को इंडिगो के मुख्य परिचालन अधिकारी इसिद्रो पोरक्यूरस ने डीजीसीए प्रमुख डीसी शर्मा को पत्र लिखकर कहा था कि विमानन कंपनी अगले साल जून (जून, 2025) से पायलटों की साप्ताहिक विश्राम अवधि 36 से बढ़ाकर 48 घंटे करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा था, ‘इसके अलावा हम जून 2026 के बाद साप्ताहिक विश्राम अवधि को संभावित तौर पर बढ़ाने से हुए बदलावों का आकलन करेंगे।’

उन्होंने यह भी कहा था कि रात्रि ड्यूटी विंडो को मध्य रात्रि 12 से सुबह 6 बजे तक करने के प्रस्ताव का परिचालन पर गंभीर असर पड़ेगा और इसलिए विमानन कंपनी रात्रि ड्यूटी विंडो पर यथास्थिति बरकरार रखने की कवायद करती है।

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement