facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्टAshok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ाUP Budget 2026: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, उद्योग और ऊर्जा को मिली बड़ी बढ़त$2 लाख तक का H-1B वीजा शुल्क के बावजूद तकनीकी कंपनियों की हायरिंग जारीFIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ₹21,028 करोड़ मुनाफे के बाद SBI ने TCS को पीछे छोड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी

धान के रकबे को पाम में बदलने की सिफारिश, 2047 तक 50% आत्मनिर्भरता का लक्ष्य

Advertisement

भारत में पाम तेल आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए धान के कुछ रकबे को पाम की खेती में बदलने और उत्पादकता दोगुनी करने की रणनीति सुझाई गई है।

Last Updated- September 27, 2025 | 8:36 AM IST
Palm oil
Representative Image

भारत में पाम तेल आत्मनिर्भरता पर आज जारी एक श्वेतपत्र में कहा गया है कि भारत को यदि पाम तेल आयात पर निर्भरता कम करनी है, तो 160.8 लाख हेक्टेयर छोटी जोत के धान के रकबा को पाम की खेती के उपयुक्त बनाना होगा, साथ ही पाम तेल की उत्पादकता को वर्तमान 2.4 टन से बढ़ाकर 4-5 टन प्रति हेक्टेयर करने के लिए एक केंद्रित रणनीति बनाने पर ध्यान देना होगा।

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) और एशियन पाम ऑयल अलायंस (एपीओए) के सहयोग से सॉलिडारिडाड (Solidaridad) एशिया द्वारा तैयार किया गया यह श्वेत पत्र पाम तेल के आयात पर भारत की भारी निर्भरता को कम करने, घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और साल 2047 तक 50 प्रतिशत तक आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए एक व्यापक रणनीति प्रदान करता है।

सोलिडारिडाड एशिया एक नागरिक समाज संगठन है, जबकि एसईए और एपीओए प्रमुख उद्योग संगठन हैं।  श्वेत पत्र में यह भी कहा गया है कि सरकार विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों में जहां बुनियादी ढांचे की कमी एक बड़ी बाधा बनी हुई है, वहां ग्रामीण सड़कों, एफएफबी संग्रहण प्रणालियों और प्रसंस्करण सुविधाओं में रणनीतिक निवेश के माध्यम से पाम की खेती को समर्थन देने के लिए एक सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाना चाहिए। इसमें यह भी कहा गया है कि भारत में पाम तेल क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निजी क्षेत्र को मजबूत किया जाना चाहिए। यह क्षेत्र देश की 82 बीज नर्सरियों में से 69 का मालिक है और 32 प्रसंस्करण मिलों में से 26 को चला रहा है।

पत्र में यह भी सुझाव दिया गया है कि क्षेत्रीय भारतीय तेल पाम अनुसंधान संस्थान (आईआईओपीआर) केंद्रों के माध्यम से अनुसंधान को मजबूत करना चाहिए।

Advertisement
First Published - September 27, 2025 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement