facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

भारत का ‘छोटा रॉकेट’, बड़ी रेस! 300 लाख डॉलर के SSLV प्रोजेक्ट के लिए अदाणी समेत तीन दावेदार दौड़ में

Advertisement

भारत सरकार ने छोटे सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू की।

Last Updated- February 14, 2025 | 5:34 PM IST
SSLV

भारत के स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) को बनाने का मौका हासिल करने की रेस अंतिम मोड़ पर पहुंच गई है। इस रेस में अदाणी ग्रुप समेत तीन बड़ी कंपनियां शामिल हैं। अगर इनमें से कोई जीतती है, तो उसे भारत सरकार से SSLV बनाने और बेचने का अधिकार मिल जाएगा।

SSLV: छोटा पैकेट, बड़ा धमाका

SSLV को ISRO ने खास तौर पर छोटे सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए बनाया है। यह 500 किलो तक के सैटेलाइट को लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में भेज सकता है। यही वह ऑर्बिट है जहां दुनिया भर की कंपनियां अपने सैटेलाइट भेजने के लिए लाइन लगाए खड़ी हैं।

प्राइवेट कंपनियों को क्यों दिया जा रहा है मौका?

भारत सरकार चाहती है कि देश की स्पेस इंडस्ट्री तेजी से बढ़े। 2023 में SSLV की पहली सफल लॉन्चिंग के बाद सरकार ने इसे निजी कंपनियों को सौंपने का फैसला किया। इससे भारत की स्पेस इंडस्ट्री को ग्लोबल लेवल पर मजबूती मिलेगी और भारत को इस बाजार में बड़ा खिलाड़ी बनने का मौका मिलेगा।

कौन-कौन है इस रेस में?

SSLV को बनाने के लिए तीन कंपनियां फाइनलिस्ट बनी हैं:

  • अदाणी डिफेंस के साथ अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज
  • सरकारी कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL)
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

हालांकि, अभी तक किसी ने भी इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

डील कितने की होगी?

जो भी कंपनी यह कॉन्ट्रैक्ट जीतेगी, उसे ISRO को करीब 3 अरब रुपये (300 लाख डॉलर) चुकाने होंगे। इस रकम में SSLV की डिज़ाइन, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस, क्वालिटी कंट्रोल ट्रेनिंग और 24 महीने तक टेक्निकल सपोर्ट शामिल होगा।

स्पेस की दुनिया में भारत की बड़ी छलांग

दुनिया में स्पेस लॉन्चिंग मार्केट 2025 तक 5.6 बिलियन डॉलर का होने वाला है और 2030 तक यह 113 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। अभी भारत की हिस्सेदारी इसमें सिर्फ 2% है, लेकिन मोदी सरकार इसे 44 बिलियन डॉलर तक ले जाना चाहती है।

भारत का मौका, नए प्लेयर्स की एंट्री

स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के पास लॉन्चिंग स्लॉट की भारी मांग है। ऐसे में भारत के लिए यह बड़ा मौका है कि वह दक्षिण एशिया में लॉन्चिंग सेंटर बन जाए।

जो भी कंपनी यह कॉन्ट्रैक्ट जीतेगी, उसे मजबूत फाइनेंशियल बैकग्राउंड दिखाना होगा। साथ ही, कम से कम 5 साल का मैन्युफैक्चरिंग एक्सपीरियंस और हर साल 4 अरब रुपये (50 मिलियन डॉलर) की कमाई भी होनी चाहिए। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement