facebookmetapixel
बिकवाली के चलते लगातार दूसरे दिन टूटे बाजार, रिलायंस और HDFC Bank के शेयरों में भारी गिरावटGrok AI Controversy: सरकार ने मस्क की कंपनी को दी 48 घंटे की और मोहलत, लेकिन पूरा मामला क्या है?SEBI ने 30 साल पुराने स्टॉक ब्रोकर नियमों में बड़ा बदलाव कर उद्योग को दी राहत, अब दोहराव होगा कमShare Market: सेंसेक्स 85,063 पर बंद, निफ्टी 26,178 पर; FPI बिकवाली जारीAmazon Pay ने शुरू की फिक्स्ड डिपॉजिट सर्विस, निवेशकों को 8% तक मिल सकता है सालाना ब्याजसिक्योर्ड लोन में बूम से बैंकिंग हायरिंग में बड़ा बदलाव: सेल्स भर्ती में आई तेजी, कलेक्शन रोल हुआ पीछेExplainer: क्यों ट्रंप के जबरदस्त टैरिफ के बावजूद दक्षिण-पूर्व एशिया से अमेरिका को निर्यात नहीं रुका?नॉन-डिस्क्लोजर’ या गलत अनुमान? हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्शन की असली वजहें क्या होती हैंगाड़ियों की खुदरा बिक्री 2025 में 7.7% बढ़कर 2.81 करोड़ पहुंची: फाडायूपी में SIR के बाद मसौदा मतदाता सूची जारी, 2.89 करोड़ नाम हटे

भारतीय डिजिटल गेमिंग उद्योग 2027-28 तक 7.5 अरब डॉलर का होगा : रिपोर्ट

रिपोर्ट कहती है, ‘‘भारत का गेमिंग बाजार वित्त वर्ष 2022-23 में 3.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया और 2027-28 तक इसके 7.5 अरब पर पहुंचने का अनुमान है। "

Last Updated- November 02, 2023 | 4:44 PM IST
Online gaming
Online gaming

भारतीय डिजिटल गेमिंग उद्योग के वित्त वर्ष 2027-28 तक दोगुना होकर 7.5 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचने की संभावना है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। गेमिंग वेंचर कैपिटल कंपनी लुमिकाई की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य रूप से इन-ऐप खरीदारी, विज्ञापन राजस्व और उपयोगकर्ता आधार में वृद्धि के चलते उद्योग के बढ़ने की उम्मीद है।

गूगल के सहयोग से लुमिकाई द्वारा जारी वार्षिक ‘स्टेट ऑफ इंडिया गेमिंग’ रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय गेमिंग उद्योग ने वित्त वर्ष 2022-23 में 3.1 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया था।

रिपोर्ट कहती है, ‘‘भारत का गेमिंग बाजार वित्त वर्ष 2022-23 में 3.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया और 2027-28 तक इसके 7.5 अरब पर पहुंचने का अनुमान है। भविष्य में ‘कैज़ुअल’ व ‘मिड-कोर’ गेम में इन-ऐप खरीदारी और विज्ञापन राजस्व में वृद्धि से यह बढ़ोतरी होगी।’’

यह भी पढ़ें : GST Tax Notice: Online Gaming कंपनियों के खिलाफ करीब 1 लाख करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस भेजे गए

रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2022-23 में रियल मनी गेमिंग (आरएमजी) राजस्व में 50 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है, लेकिन हालिया कराधान नीतियों तथा उद्योग के एकीकरण के कारण आने वाले वर्षों में प्रतिकूल परिस्थितियों पेश होने की आशंका है।

लुमिकाई ने कहा कि उसने रिपोर्ट संकलित करने के लिए तीसरे पक्ष के डेटा, माध्यमिक अनुसंधान, अपने डेटा, प्राथमिक सर्वेक्षण और विशेषज्ञ साक्षात्कार का इस्तेमाल किया है।

First Published - November 2, 2023 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट