facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

अगले 5 साल में दुनिया की Data Capital होगा भारत: दूरसंचार मंत्री

Advertisement

देश में 1.2 अरब मोबाइल उपयोगकर्ता और 97.4 करोड़ इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले हैं जिनमें से करीब 94 करोड़ ब्रॉडबैंड उपयोकर्ता हैं।

Last Updated- May 29, 2025 | 11:30 PM IST
Mobile Tower
प्रतीकात्मक तस्वीर

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि बीते 11 वर्षों में डेटा की कीमतों में 97 फीसदी की गिरावट के साथ भारत अगले पांच सालों में दुनिया की डेटा कैपिटल बनने को तैयार है। भारत पहले ही दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बाजार है। देश में 1.2 अरब मोबाइल उपयोगकर्ता और 97.4 करोड़ इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले हैं जिनमें से करीब 94 करोड़ ब्रॉडबैंड उपयोकर्ता हैं।

उन्होंने कहा कि 1 जीबी डेटा की लागत औसतन 9 रुपये है जबकि 2014 में यह 287 रुपये का था। इस तरह संचार की लागत 97 फीसदी कम हुई है। सिंधिया ने यह भी कहा कि भारत में प्रति जीबी संचार की लागत वैश्विक औसत के 20 फीसदी के बराबर है।

मंत्री ने कहा कि भारत स्वदेशी 4जी भंडार तैयार करने वाला दुनिया का पांचवा देश है और बीएसएनएल ने देश में 94,000 से अधिक 4जी दूरसंचार टॉवर स्थापित किए हैं। सिंधिया ने कहा कि वह अगले पांच सालों में इंडिया पोस्ट को भी मुनाफे में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि 1.64 लाख केंद्रों के साथ वह दुनिया का सबसे बड़ा वितरण नेटवर्क है।

उन्होंने कहा, ‘पोस्ट ऑफिस छोटे मॉल का रूप न लें, ऐसी कोई वजह नहीं नजर आती।हम हर ग्रामीण डाक सेवक को हाथ वाली इलेक्ट्रॉनिक भुगतान मशीन देकर मजबूत बना रहे हैं।’ सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में भी दशकीय समेकित सालाना वृद्धि दर 12-13 फीसदी है और वह देश की आर्थिक शक्ति बनने के लिए तैयार है।

उन्होंने बताया कि हाल में आयोजित पूर्वोत्तर शिखर बैठक में 4.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश जुटाया है। सिंधिया ने कहा कि अब पूर्वोत्तर में पहले के 9 के मुकाबले 17 हवाई अड्‌डे हैं। उन्होंने कहा कि विशिष्ट हवाई यातायात गतिशीलता भी एक दशक पहले के 980 प्रति सप्ताह से बढ़कर 2200 प्रति सप्ताह हो गई है।

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement