facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज के ट्रेडिंग हीरो कौन? Maruti, ACC, RailTel और IndiaMART जैसे स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की नजरराजस्थान रॉयल्स का नया मालिक बनेगा मित्तल परिवार, अदार पूनावाला के साथ मिलकर $1.65 अरब में हुई डील‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे: भविष्य के युद्धों के लिए भारत को अब पूर्वी मोर्चे पर ध्यान देने की जरूरतEditorial: होर्मुज संकट और तेल की कीमतों से भारत के सामने राजकोषीय दबावनिजीकरण नहीं, मुद्रीकरण: सरकार बनाएगी और मालिक रहेगी, निजी कंपनियां सिर्फ चलाएंगी प्रोजेक्ट्समजदूरों को समय पर भुगतान के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, मनरेगा के लिए ₹17,744 करोड़ जारीटैक्स और दीवाला कानून में ठनी: पुरानी कंपनियों के खरीदारों को ‘घाटे के लाभ’ पर मिली तगड़ी चुनौतीऊर्जा संकट ने खोली सरकार की आंख, अब ‘समुद्र मंथन’ के जरिए गहरे पानी में तेल व गैस खोजेगा भारतसन फार्मा ऑर्गेनॉन को खरीदने के लिए जुटाएगी $10 अरब, दुनिया के टॉप-25 दवा कंपनियों में होगी एंट्रीयोगी सरकार का मेगा प्लान: 12 शहरों में बनेंगे स्किल हब, हर साल 10 लाख युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बड़ा निवेश तलाश रहा भारत, चीन को मात देने की हो रही तैयारी

Advertisement

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बड़ा निवेश तलाश रहा भारत, चीन को मात देने की हो रही तैयारी

Last Updated- August 02, 2023 | 9:10 PM IST
Semiconductor

भारत में लैपटॉप और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए वै​श्विक कंपनियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से संचार मंत्री अ​श्विनी वैष्णव अमेरिका की नामी प्रौद्योगिकी एवं सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। इन कंपनियों में एचपी (HP), डेल (Dell), इंटेल (Intel), गूगल (Google) आदि शामिल हैं।

सरकार उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना और सेमीकंडक्टर योजना के जरिये बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी एवं सेमीकंडक्टर कंपनियों को आक​र्षित करना चाहती है। इन दोनों योजनाओं के तहत कंपनियों को प्रोत्साहन दिया जाता है।

भारत की 76,000 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर पीएलआई योजना के तहत सेमीकंडक्टर फैब प्लांट और डिस्प्ले विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए परियोजना की कुल लागत के 50 फीसदी के बराबर वित्तीय मदद दी जाती है।

अप्रैल में ऐपल (Apple) भारत से 5 अरब डॉलर से अ​धिक ​का माल निर्यात करने वाली पहली कंपनी बन गई। यह उपलब्धि उस समय आई है, जब कंपनी चीन पर अपनी निर्भरता घटाना चाहती है।

Also read: सरकार देगी रुकी वाहन सब्सिडी, एक्स-फैक्ट्री प्राइस डिफॉल्टर्स को लौटाएगी 800 करोड़ रुपये

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने पहले खबर दी थी कि सरकार देश में करीब 1 अरब डॉलर के निवेश से असेंबली, परीक्षण, मार्किंग एवं पैकेजिंग (ATMP) प्लांट स्थापित करने के माइक्रॉन टेक्नोलॉजी के प्रस्ताव को मंजूरी देने वाली है। यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी है। अमेरिका की यह कंपनी दुनिया भर में बन रहे अपने वेफर्स की प्रोसेसिंग के लिए इस संयंत्र का उपयोग करेगी।

Also read: Maruti Suzuki: FY24 में SUV की डबल करेगी सेल, बीते साल बेची थी 2 लाख से ज्यादा एसयूवी

मेमरी और स्टोरेज तकनीक में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल माइक्रॉन का कारोबार 30.8 अरब डॉलर का है। अमेरिका, जापान, मले​शिया, सिंगापुर, ताइवान और चीन में उसके कुल 11 विनिर्माण संयंत्र हैं।

भारतीय मूल के संजय मेहरोत्रा माइक्रॉन का नेतृत्व कर रहे हैं। वह बिट्स पिलानी के पूर्व छात्र हैं। माइक्रॉन अपना एक सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्लांट स्थापित करने के लिए पिछले करीब एक साल से दुनिया भर में जगह तलाश रही थी।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement