facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

महिंद्रा संग बैटरी स्वैपिंग में उतरेगी आईजीएल

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:08 PM IST

देश की प्रमुख शहरी गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपने रिटेल आउटलेट पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी स्वैपिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महिंद्रा पावरोल के साथ गठजोड़ कर रही है। हालांकि दोनों कंपनियां फिलहाल इस मुद्दे पर केवल चर्चा कर रही है। लेकिन इससे आईजीएल को प्राकृतिक गैस की खुदरा बिक्री के अपने प्रमुख कारोबार के अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र में विस्तार करने में मदद मिलेगी।
आईजीएल के प्रबंध निदेशक एके जना के अनुसार, इस करार के जरिये कंपनी एक वर्ष के भीतर 100 ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना करेगी। हालांकि आईजीएल अपने नेटवर्क के रहेक सीएनजी पंप पर चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की योजना बना रही है। कंपनी हरेक नए आईजीएल आउटलेट पर कम से कम एक चार्जिंग पॉइंट स्थापित करना चाहती है लेकिन उसकी योजना अब तक सफल नहीं हो पाई है।
आईजीएल दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, कानपुर, रेवाड़ी, गुरुग्राम में हरियाणा सिटी गैस के जरिये, करनाल और कैथल में वाहन ईंधन के लिए सीएनजी की बिक्री करती है। महिंद्रा पावरोल आनंद महिंद्रा समूह की इकाई है जो डीजल जेनरेटर और उनके संचालन एवं रखरखाव सहित बिजली समाधान के क्षेत्र में कारोबार करती है। आईजीएल के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम अभी भी इस करार के व्यापक रूपरेखा पर काम कर रहे है।’

Advertisement
First Published - October 28, 2020 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement