facebookmetapixel
पशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीजQ3 Results: एयरटेल का लाभ 55% घटा, पीवीआर आइनॉक्स के मुनाफे में 1.6 गुना इजाफा₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

ICICI Bank Q2 Results: बैंक को सितंबर तिमाही में ₹40,697 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई, 14.5% बढ़ा मुनाफा

आईसीआईसीआई बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में उसका मुनाफा 14.5 प्रतिशत बढ़कर 11,746 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- October 26, 2024 | 2:47 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

ICICI Bank Q2 Results: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को जुलाई-सितम्बर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए।

आईसीआईसीआई बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में उसका मुनाफा 14.5 प्रतिशत बढ़कर 11,746 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 10,261 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

आईसीआईसीआई बैंक ने रेगुलेटरी फाईलिंग में बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 47,714 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले साल की समान तिमाही में 40,697 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा बैंक की ब्याज से कमाई जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उछलकर 40,537 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 34,920 करोड़ रुपये थी। साथ ही नेट ब्याज आय (NII) पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही में 18,308 करोड़ रुपये की तुलना में 9.5 प्रतिशत बढ़कर 20,048 करोड़ रुपये हो गई।

एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर बैंक के ग्रॉस नॉन-परफार्मिंग एसेट (NPAs) में सुधार हुआ है। यह जो सितंबर 2024 के अंत तक घटकर ग्रॉस लोन का 1.97 प्रतिशत हो गया। एक साल पहले यह 2.48 प्रतिशत पर था।

इसी तरह, नेट एनपीए या फंसा हुआ कर्ज पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 0.43 प्रतिशत से घटकर 0.42 प्रतिशत हो गया। कंसोलिडेट आधार पर बैंक ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में 10,896 करोड़ रुपये के मुकाबले शुद्ध लाभ में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और 12,948 करोड़ रुपये हो गया।

First Published - October 26, 2024 | 2:39 PM IST

संबंधित पोस्ट