facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Defence PSU: Q1 में HAL का मुनाफा 4% घटकर ₹1,384 करोड़ रहा, पर EBITDA उछलकर ₹1,200 करोड़ के पार

हालांकि, इस दौरान कंपनी की ऑपरेशनल आय में 11% की बढ़ोतरी देखी गई, जो पिछले साल के 4,348 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,819 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- August 12, 2025 | 5:21 PM IST
Hindustan Aeronautics Limited (HAL)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फाइटर जेट और रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4% घटकर 1,384 करोड़ रुपये रहा। बीते साल की समान तिमाही में कंपनी ने 1,437 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, इस दौरान कंपनी की ऑपरेशनल आय में 11% की बढ़ोतरी देखी गई, जो पिछले साल के 4,348 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,819 करोड़ रुपये हो गई।

HAL ने अपने ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में शानदार सुधार दिखाया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट, जिसे EBITDA भी कहते हैं, 30% की उछाल के साथ 1,282 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 990 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी 380 बेसिस पॉइंट्स की बढ़त के साथ 22.78% से सुधरकर 26.61% हो गया।

Also Read: Hindalco Q1 Results: Q1 में मुनाफा 30% बढ़कर ₹4,000 करोड़ के पार, कुल आय ₹64,232 करोड़ पर पहुंचा

डिफेंस सेक्टर में भारत की छलांग

बता दें कि देश के डिफेंस सेक्टर में इस साल उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत का सालाना डिफेंस प्रोडक्शन पहली बार 1.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। यह पिछले वित्त वर्ष के 1.2 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 18% अधिक है और 2019-20 के 79,071 करोड़ रुपये से 90% की भारी बढ़ोतरी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे देश की मजबूत होती डिफेंस कैपेसिटी का स्पष्ट संकेत बताया। मंत्रालय के अधिकारियों ने इस उपलब्धि का श्रेय डिफेंस प्रोडक्शन यूनिट, सरकारी डिफेंस कंपनियां, सरकारी मैन्युफैक्चरर और प्राइवेट सेक्टर की संयुक्त कोशिशों को दिया।

पिछले हफ्ते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने लगभग 67,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई खरीद योजनाओं को मंजूरी दी। इनमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए नए उपकरण, अपग्रेड, सिस्टम्स और अलग-अलग सेवाओं के लिए रखरखाव पहल शामिल हैं।

रिजल्ट की घोषणा के बाद मंगलवार को HAL के शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिली। आज कंपनी के शेयर 0.91% की गिरावट के साथ 4405.80 रुपये पर बंद हुए।

First Published - August 12, 2025 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट