facebookmetapixel
Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता

Greaves Electric 2025 में आ सकती है मुनाफे में

Advertisement

कंपनी एम्पीयर ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया और Ele एवं Teja ब्रांडों के तहत तिपहिया का निर्माण करती है

Last Updated- February 20, 2023 | 11:37 PM IST
Greaves Electric Mobility

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (GEMPL) द्वारा वित्त वर्ष 2025 में 194.4 करोड़ रुपये का अपना पहला सालाना शुद्ध लाभ दर्ज किए जाने की संभावना है। Greaves Cotton की सहायक इकाई GEMPL को वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 में 37.1 करोड़ और 18.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होने का अनुमान है।

कंपनी एम्पीयर ब्रांड के तहत इले​​​क्ट्रिक दोपहिया और Ele एवं Teja ब्रांडों के तहत तिपहिया का निर्माण करती है। इन अनुमानों में वित्त वर्ष 2023 से वित्त वर्ष 2027 के समेकित लाभ विवरण और बैलेंस शीट को शामिल किया गया है। कंपनी के सही मूल्यांकन की गणना करने के लिए ये अनुमान ग्रीव्स इले​​​क्ट्रिक के प्रबंधन द्वारा पिछले साल दिल्ली के मूल्यांकनकर्ता सुबोध कुमार को मुहैया कराए गए थे। कुमार ने कंपनी की इक्विटी वैल्यू 1,951.19 करोड़ रुपये निर्धारित की।

उन्होंने अपनी मूल्यांकन रिपोर्ट में कहा, ‘हमारा मूल्य संबंधित विश्लेषण कंपनी प्रबंधन द्वारा हमें दी गई जानकारी पर आधारित है। वित्त वर्ष 2021 में, GEMPL ने परिचालन से 176.31 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया और उसका शुद्ध नुकसान 24.04 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022 में, कंपनी ने परिचालन से 522.31 करोड़ रुपये राजस्व हासिल किया और उसे 42.86 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।’

GEMPL के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी संजय बहल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘वित्त वर्ष 2022 में GEMPL ने लोगों, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शोध एवं विकास पर ज्यादा निवेश किया था। वित्त वर्ष 2022 के अंत में कंपनी की बाजार भागीदारी 10 प्रतिशत थी और इस ब्रांड ने शीर्ष-3 कंपनियों में जगह बनाई थी। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का समेकित राजस्व तीन गुना बढृकर 522 करोड़ रुपये हो गया।’

कुमार को सौंपे गए अनुमानों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी को परिचालन से 1,000 करोड़ रुपये और 2,015.8 करोड़ रुपये राजस्व हासिल होने की संभावना है। जब GEMPL के अनुमानों के बारे में पूछा गया तो बहल ने कहा कि कंपनी ने कोई आगामी अनुमान जारी नहीं किया है।

बहल ने कहा, ‘GEMPL वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही से वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही तक मुनाफे में रही। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मुनाफा प्रभावित हुआ, क्योंकि एआईएस-156 फेज-1 बैटरी मानकों को पूरा करने की वजह से उत्पादन कुछ सप्ताह तक बंद रहा था। हम समय-सीमा से पहले यह पूरा करने में सफल रहे।’ एआईएस-156 बैटरी टेस्टिंग मानकों का पहला चरण 1 दिसंबर 2022 से क्रिया​न्वित हुआ था।

‘वाहन’ पर उपलब्ध आंकड़े से पता चलता है कि एम्पीयर की बिक्री जहां 2021 में 12,470 वाहन थी, वहीं 2022 में यह बढ़कर 79,860 पर पहुंच गई। तुलनात्मक तौर पर, भारत की कुल ई-दोपहिया बिक्री 2021 के 138,887 से बढ़कर 2022 में 670,965 वाहन पर पहुंच गई थी।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement