facebookmetapixel
Advertisement
मौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीब

GQG, अन्य निवेशकों ने अदाणी समूह में हिस्सेदारी एक अरब डॉलर में खरीदी

Advertisement

घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह हिस्सेदारी थोक सौदों के जरिए बेची गई है

Last Updated- June 28, 2023 | 2:04 PM IST
Adani Group

अमेरिका स्थित निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स और कुछ अन्य निवेशकों ने अडाणी समूह (Adani Group) की दो कंपनियों में प्रवर्तक समूह की कुछ हिस्सेदारी करीब एक अरब डॉलर में खरीद ली है।

घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह हिस्सेदारी थोक सौदों के जरिये बेची गई है। इस दौरान अडाणी समूह (Adani Group) की मूल कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के 1.8 करोड़ शेयर यानी 1.6 प्रतिशत हिस्सेदारी एक ही सौदे में बेच दी गई।

इसके अलावा अडाणी ग्रीन एनर्जी के 3.52 करोड़ शेयर यानी 2.2 प्रतिशत हिस्सेदारी भी बेच दी गई है। सूत्रों ने कहा कि अडाणी समूह के प्रवर्तक परिवार ने बुधवार को थोक सौदों के जरिये अपनी हिस्सेदारी बेची है।

सूत्रों के मुताबिक, थोक शेयर खरीदने वाले निवेशकों में जीक्यूजी भी शामिल है। इसने मार्च में भी अडाणी समूह की चार कंपनियों में हिस्सेदारी 1.87 अरब डॉलर में खरीदी थी।

इसके अलावा मई में भी उसने समूह की कंपनियों में 40-50 करोड़ डॉलर का निवेश किया था। हालांकि अडाणी समूह में निवेश करने वाले अन्य निवेशकों की पहचान अभी सामने नहीं आ पाई है।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 2:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement