facebookmetapixel
Advertisement
क्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीत

गोल्डमैन सैक्स ने अरेगन लाइफ साइंसेज में किया निवेश

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:38 AM IST

गोल्डमैन सैक्स ने बुधवार को कहा कि उसने कॉन्ट्रैक्स रिसर्च ऑर्गनाइजेशन अरेगन लाइफ साइंसेज में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदी है और इस तरह से कंपनी में निवेश किया है। गोल्डमैन सैक्स ने हालांकि यह नहीं बताया कि उसने कितना निवेश किया है।
गोल्डमैन सैक्स की वैकल्पिक निवेश इकाई गोल्डमैन सैक्स ऐसेट मैनेजमेंट ने कंपनी की हिस्सेदारी खरीदी है, जिसे पहले जीवीके बायोसाइंसेज के नाम से जाना जाता था। यह हिस्सेदारी उसने क्रिसकैपिटल और अन्य निवेशकों से ली है। आधिकारिक बयान मेंं ये बातें कही गई है।
मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया था कि क्रिसकैपिटल अपनी 17 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी और प्रवर्तक 16 फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश करेंगे ताकि कंपनी की एक तिहाई हिस्सेदारी गोल्डमैने सैक्स को दी जा सके। कंपनी का कुल मूल्यांकन 1 अरब डॉलर आंका गया था।
गोल्डमैन सैक्स ऐसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक राजेश सूद ने कहा, लाइफ साइंसेज इंडस्ट्री की बढ़ती आउटसोर्सिंग की प्रवृत्ति का फायदा उठाने के लिए अरेगन बेहतर स्थिति में है। वैल्यू क्रिएशन की स्पष्ट योजना के साथ हम अरेगन के प्रबंधन व शेयरधारकों के साथ मिलकर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि फर्म सक्रियता से भारत की वैसी अग्रणी कंपनियों में निवेश कर रही है, जो वैश्विक स्तर की कंपनियां तैयार कर रही हैं।
अरेगन के मुख्य कार्याधिकारी मनी कांतिपुदी ने कहा, हमारा मानना है कि कंपनी की प्रगति पर ऐसे अहम पड़ाव पर नया निवेश हमारी कंपनी में आने वाले समय में बेहतर मौके को रेखांकित करता है। गोल्डमैन सैक्स के साथ काम करने के लिए हम बेहतर स्थिति में हैं और अग्रणी व वैश्विक कंपनी बनने की खातिर हमें मिलने वाले मौके को भुनाने के लिए तैयार हैं। हमारे पास दवाओं की खोज व विकास की खातिर विस्तृत समाधान है। उन्होंने कहा कि क्रिसकैपिटल ने कंपनी में पांच साल पहले निवेश किया था और कामयाबी के साथ उससे निकासी की है।
गोल्डमैन सैक्स ऐसेट मैनेजमेंट के एक अन्य प्रबंध निदेशक माइकल ब्रन ने कहा कि फर्म अपने वैश्विक नेटवर्क व अनुभव मुहैया कराएगी ताकि अरेगन को अलग-अलग तरह के पोर्टफोलियो का विस्तार करने में मदद मिले और क्लाइंट का आधार भी बढ़े। इससे बढ़त की रफ्तार तेज होगी।
गोल्डमैन सैक्स भारत में सक्रिय निवेशक रही है और साल 2006 के बाद से अब तक 3.6 अरब डॉलर का निवेश किया है। उसके अन्य हेल्थकेयर दांव में बायोकॉन बायोलॉजिक्स, बीपीएल मेडिकल टेक्नोलॉजिज, साइटकेयर हॉस्पिटल्स, मैक्स इंडिया और नोवा मेडिकल सेंटर्स शामिल है। बयान में यह जानकारी दी गई है।

Advertisement
First Published - May 19, 2021 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement