facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

गोएयर, इंडिगो को मिली इंजन बदलने में मोहलत

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:23 PM IST

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनी गोएयर और इंडिगो को अपने एयरबस ए320नियो विमानों में पुराने इंजन को बदलने के लिए समय-सीमा में तीन महीने का विस्तार दिया है। दोनों विमानन कंपनियों को अब इंजन बदलने के लिए 31 अगस्त तक का समय मिल गया है।
डीजीसीए ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उत्पादन और आपूर्ति शृंखला में पैदा हुए व्यवधान के मद्देनजर समय-सीमा में तीन महीने की मोहलत दी है। हालांकि विमानन नियामक ने निर्देश दिया है कि विमानन कंपनियां इस दौरान केवल नए इंजन वाले विमानों के साथ ही परिचालन कर सकेंगी।
उड़ान के दौरान इंजन में खराबी की समस्या बार-बार आने के बाद पिछले साल नवंबर में डीजीसीए ने विमानन कंपनियों को सभी एयरबस ए320नियो विमानों में जनवरी के अंत तक इंजन बदलने का आदेश दिया था। शुरू में इंजन बदलने के लिए अंतिम समय-सीमा 31 मई रखी गई थी।
फिलहाल गोएयर के बेड़े में प्रैट ऐंड व्हिटनी इंजन से लैस ए320/321 नियो विमानों की संख्या क्रमश: 42 और इंडिगो के बेड़े में इन विमानों की संख्या 114 है।
डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने कुछ दिन पहले ही दोनों विमानन कंपनियों को फोन कर इस संबंध में निर्देश दे दिया था। दोनों विमानन कंपनियों को अभी भी करीब 60 इंजन बदलना बाकी है और समय-सीमा में विस्तार दिए जाने का कारण जाहिर तौर पर कोविड-19 और लॉकडाउन का प्रभाव है। इसके कारण उत्पादन एवं आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है जिससे इंजन बदलने की प्रक्रिया भी बाधित हुई है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए समय-सीमा में 31 अगस्त तक तीन महीने के लिए विस्तार दिया गया है।’

Advertisement
First Published - June 1, 2020 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement