facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

फ्यूचर के शेयरधारकों को अल्पावधि में लाभ

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:45 AM IST

कमजोर बाजार में फ्यूचर समूह के सूचीबद्ध शेयरों में सोमवार को सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस बढ़त की अगुआई फ्यूचर रिटेल ने की, जिसमें 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, वहीं ज्यादातर अन्य शेयर ऊपरी सीमा को छू गए और इस तरह से उनमें 5-5 फीसदी का इजाफा हुआ। शनिवार को घोषित सौदे के तहत फ्यूचर समूह अपनी रिटेल परिसंपत्तियां रिलायंस रिटेल को 24,713 करोड़ रुपये में बेच रहा है।
रिलायंस रिटोल को परिसंपत्तियों की बिक्री से पहले समूह की सूचीबद्ध इकाइयों का विलय फ्यूचर एंटरप्राइजेज में तय स्वैप रेश्यो में होगा। कुछ ब्रोकरेज का मानना है कि स्वैप रेश्यो अनुकूल है, इसलिए फ्चूचर लाइफस्टाइल फैशंस, फ्यूचर रिटेल और फ्यूचर कंज्यूमर के शेयरधारकों को अच्छी खासी बढ़त मिलेगी।
स्वैप रेश्यो के आधार पर एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग के विश्लेषकों ने फ्चूचर लाइफस्टाइल फैशंस, फ्यूचर रिटेल और फ्यूचर कंज्यूमर का आंतरिक मूल्य क्रमश: 234 रुपये, 204 रुपये और 18 रुपये आंका है। कीमतों में बढ़त के बावजूद इन शेयरों में बढ़त देखने को मिल सकती है। फ्चूचर लाइफस्टाइल फैशंस और फ्यूचर कंज्यूमर के लिए बढ़ोतरी 50-50 फीसदी आंकी गई है, वहीं फ्यूचर रिटेल के लिए 26 फीसदी। रिलायंस सिक्योरिटीज के विकास जैन ने कहा कि मौजूदा निवेशक इनमें निवेशित बने रह सकते हैं और अगले कुछ महीने में कीमतों में बढ़ोतरी का इंतजार कर सकते हैं।
अल्पावधि में हालांकि बढ़त मिल सकती है, लेकिन ब्रोकरेज को विलय के बाद के रिटर्न को लेकर संशय है। प्रभुदास लीलाधर के विश्लेषकों ने एक नोट में कहा कि जो योजना बनी है उससे फ्यूचर समूह के शेयरधारकों को शायद ही अहम फायदा मिलेगा।

Advertisement
First Published - September 1, 2020 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement