facebookmetapixel
Advertisement
भीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रारभारत में जापानी कंपनियों के GCC का दबदबा, 2030 तक अर्थव्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर: रिपोर्टबंपर सेल के चलते भीषण गर्मी में भी चमकी FMCG कंपनियां, Q1 में दो अंकों की ग्रोथ की उम्मीदराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियम

फॉरएवरमार्क ने दिल्ली में खोला पहला प्रमुख स्टोर

Advertisement

दिल्ली के प्रसिद्ध साउथ एक्स मार्केट में पहला स्टोर खोलने के साथ ब्रांड की योजना मुंबई जैसे महानगरों तथा पटना, मंगलूरु और चंडीगढ़ जैसे मझोले शहरों में भी विस्तार करने की है।

Last Updated- September 25, 2025 | 8:40 AM IST
The shine of diamonds will remain in Mumbai

डी बीयर्स ग्रुप भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है। उसने आज फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वैलरी की शुरुआत की। यह फॉरएवरमार्क को ज्वैलरी के स्वतंत्र ब्रांड के तौर पर फिर से स्थापित करने वाले महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है।

फॉरएवरमार्क की मुख्य कार्य अधिकारी और डी बीयर्स ग्रुप की वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्वेता हरित ने कहा, ‘यह एक बिल्कुल अलग मॉडल है और कई मायनों में नया बदलाव है। अब हमारी अपनी पहचान है, जो हमें देश भर में अपने स्टोरों में ग्राहकों को सहज अनुभव प्रदान करने में सक्षम करती है।’

ब्रांड ने महानगरों से आगे बड़े और मझोले शहरों में भी जोरदार विकास की रूपरेखा तैयार की है। साल 2030 तक 100 स्टोर खोलने और इसी अवधि में 10 करोड़ डॉलर का राजस्व अर्जित करने की योजना के साथ ब्रांड का लक्ष्य मार्च 2026 तक 15 स्टोर खोलना है।

हरित ने कहा, ‘हम अपने ई-कॉमर्स कारोबार को मजबूत करते हुए ऐसा करेंगे, जिससे हम देश में और गहराई तक पैठ बनाने बना सकेंगे। हमें उम्मीद है कि कुछ वर्षों में यह हमारे कुल कारोबार का 10 से 12 प्रतिशत हो सकता है।’

दिल्ली के प्रसिद्ध साउथ एक्स मार्केट में पहला स्टोर खोलने के साथ ब्रांड की योजना मुंबई जैसे महानगरों तथा पटना, मंगलूरु और चंडीगढ़ जैसे मझोले शहरों में भी विस्तार करने की है।

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement