facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

इमासोल के साथ गृह स्वच्छता खंड में उतरी इमामी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:07 PM IST

इमामी ने इमासोल ब्रांड के अंतर्गत स्वच्छता के कई उत्पादों के साथ घर की देखरेख खंड में प्रवेश करने की बुधवार को घोषणा की। विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के बाद से रोजमर्रा का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनियां ऐसे उत्पादों की बढ़ती मांग को भुनाने के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता क्षेत्र में नए उत्पाद ला रही हैं। इमासोल की इस शुरुआत से इमामी इस खंड में प्रवेश करने वाली नई कंपनी बन गई है।
इस शुरुआत की घोषणा करते हुए इमामी के निदेशक मोहन गोयनका ने कहा कि करीब 4,000 करोड़ रुपये की श्रेणी के तौर पर गृह स्वच्छता खंड कोविड से पहले के समय में दोहरे अंकों के साथ बढ़ रहा था और आने वाले दिनों में इसके काफी तेजी से बढऩे की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 ने गृह स्वच्छता जागरूकता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। सभी आर्थिक तबके में लोग बार-बार साफ-सफाई के साथ घरेलू स्वच्छता बनाने रखने के संबंध में अधिक चिंतित हैं। इमासोल के तहत इमामी पांच पेशकश के साथ आई है – फर्श साफ करने वाला कीटाणुनाशक, कीटाणुनाशक टॉयलेट क्लीनर, स्नानघर की सफाई वाला कीटाणुनाशक, बर्तन साफ करने वाला जीवाणुरोधी जेल और सभी तरह के काम आने वाला सैनिटाइजर।

फ्रैंकलिन एमएफ को मिले 941 करोड़ रुपये
फ्रेंकलिन टेम्पलटन म्युचुअल फंड ने बुधवार को कहा कि उसकी छह बंद योजनाओं को एक पखवाड़े में परिपक्वता, पूर्व भुगतान और कूपन भुगतान के जरिए कुल 941 करोड़ रुपये मिले हैं। फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ ने बॉन्ड बाजार में नकदी की कमी और निवेशकों द्वारा धनराशि निकालने के दबाव का हवाला देते हुए 23 अप्रैल को अपनी छह ऋण म्युचुअल फंड योजनाओं को बंद कर दिया था।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि छह योजनाओं को 30 अक्टूबर से 13 नवंबर 2020 के बीच परिपक्वता, पूर्व भुगतान और कूपन भुगतान के जरिए कुल 941 करोड़ रुपये मिले। बयान में कहा गया कि इसमें पूर्व भुगतान के रूप में मिले 814 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके साथ ही 24 अप्रैल 2020 से अब तक कुल 9,682 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। भाषा

Advertisement
First Published - November 19, 2020 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement