facebookmetapixel
Advertisement
ITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेकLife Insurance Outlook: जून में मजबूत ग्रोथ के बाद किन इंश्योरेंस शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज? जानिए टॉप पिकQ1 Preview: कच्चे माल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, फिर भी इन 4 FMCG शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज35 दिन देरी से पूरे देश में पहुंचा मॉनसून, बारिश की कमी घटकर 15%; खरीफ बोआई को मिलेगी रफ्तारभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूक्लियर, डिफेंस और खनिज क्षेत्रों में अहम समझौते; क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर बनाने पर सहमतिMax Healthcare, Medanta समेत इन 7 हेल्थकेयर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 से पहले बढ़ा भरोसा

वैश्विक छंटनी के बाद भारत में विस्तार करेगी इलास्टिक : कुलकर्णी

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 12:42 PM IST

अमेरिकी-डच सॉफ्टवेयर कंपनी इलास्टिक एनवी (Elastic NV) भारत में  विस्तार मोड में है और अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी देश में छोटी कंपनियों का अधिग्रहण करने पर विचार करेगी। वैश्विक छंटनी की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)आशुतोष कुलकर्णी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

सर्च-संचालित समाधान प्रदाता ने 30 नवंबर को वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में 13 प्रतिशत तक की कमी करने की घोषणा की थी। कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या को 3,200 से घटाकर 2,800 कर दिया है, ताकि वह अपना निवेश अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं के साथ और अधिक संयोजित कर सके।

वर्ष 2012 में स्थापित पांच अरब डॉलर वाली यह कंपनी अपनी प्रमुख पेशकश ईएलके स्टैक के माध्यम से उद्यम खोज, अवलोकन और सुरक्षा उपलब्ध कराती है। यह वैश्विक प्रणाली संयोजकों को सेवा प्रदान करती है, जिनमें उबर, बुकिंग डॉट कॉम और विभिन्न सरकारी एजेंसियों जैसे ग्राहकों शामिल रहते हैं।

कुलकर्णी ने कहा कि कंपनी के निवेश के प्रोफाइल में बदलाव की वजह से नौकरियों में कटौती हुई और यह छंटनी ज्यादातर कंपनी के छोटे और मध्य कारोबार (एसएमबी) अनुभाग तक ही सीमित रही।

उन्होंने कहा ‘हमारे पास अब भी बड़ी संख्या में एसएमबी ग्राहक हैं, लेकिन अब हम उन तक मुख्य रूप से डिजिटल मांग सृजन के माध्यम से पहुंचते हैं। हमने महसूस किया कि हम इसे बिक्री आधारित गतिविधि के बजाय कम लागत वाले सडिजिटल तंत्र के माध्यम से अधिक कुशलता से कर सकते हैं।’

यह भी पढ़े: भारत में होगा ‘2अफ्रीका पर्ल्स’ केबल प्रणाली का विस्तार, बढ़ेगी इंटरनेट की रफ्तार

माउंटेन व्यू स्थित मुख्यालय वाली यह सास प्रदाता भारत में अपनी इंजीनियरिंग, ग्राहक जुड़ाव, बिक्री और भागीदार टीमों का आकार बढ़ाने की योजना बना रही है। वर्तमान में कंपनी गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलूरु में स्थित तीन कार्यालयों में करीब 120 लोगों को रोजगार दे रही है।

इलास्टिक, जिसने पिछले साल तीन कंपनियों का अधिग्रहण किया था, भारत सहित वैश्विक स्तर पर नई साझेदारी के लिए तैयार है। कंपनी आम तौर पर तकनीकी कार्यों के लिए उन छोटे प्रौद्योगिकी अधिग्रहण पर ध्यान केंद्रित करती है, जो इसकी उत्पाद रणनीति से मेल खाते हैं।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 7:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement