facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारी

E-commerce Industry: ई-कॉमर्स में सात लाख अस्थायी नौकरियां पैदा होंगी : रिपोर्ट

Advertisement

देश की ई-कॉमर्स कंपनियां त्योहारों के आगामी मौसम को देखते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने के लिए अस्थायी कर्मचारियों की भर्तियां कर रही हैं।

Last Updated- August 01, 2023 | 11:42 PM IST
Udaan plans to strengthen its staples business across Bharat

आगामी त्योहारी मौसम में ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव देने की तैयारी में लगे ई-कॉमर्स उद्योग में साल 2023 की दूसरी छमाही में सात लाख अस्थायी रोजगार पैदा होने की संभावना है। अपने ग्राहकों के लिए भर्तियां करने वाली कंपनी टीमलीज सर्विसेज ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह अनुमान जताया।

रिपोर्ट के अनुसार देश की ई-कॉमर्स कंपनियां त्योहारों के आगामी मौसम को देखते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने के लिए अस्थायी कर्मचारियों की भर्तियां कर रही हैं। इससे दूसरी छमाही में लगभग सात लाख अस्थायी नौकरियां पैदा होने की संभावना है।

इस साल त्योहारी सीजन में भर्तियों में पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत वृद्धि होने की संभावना है। त्योहारी मौसम के लिए भर्तियों का सिलसिला जुलाई से शुरू हो चुका है। अस्थायी कर्मियों की मांग त्योहारी सीजन में लगातार बढ़ती रही है। टीमलीज सर्विसेज के उपाध्यक्ष एवं कारोबार प्रमुख बालसुब्रमण्यन ए. ने कहा, ‘पिछले पांच वर्षों में हमने अस्थायी कामगारों के लिए मांग में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की बढ़त देखी है। यह सिलसिला अगले दो-तीन साल तक बने रहने की संभावना है।’

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 11:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement