facebookmetapixel
Advertisement
लेबर कोड के खिलाफ हुई मजदूरों की हड़तालपहले की श्रृंखला की तुलना में कमी आने के बावजूद खुदरा महंगाई में ग्रामीण क्षेत्र का दबदबा बरकरारनया सीपीआई ढांचागत रूप से कम अस्थिर: प्रणव सेन रीपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने की संभावना, अर्थशास्त्रियों की राय; अभी नहीं बदलेगा नीतिगत रुखईयू-ब्रिटेन कारोबार की रणनीति में फेरबदल करेगी अशोक लीलैंडमहिंद्रा ऐंड महिंद्रा को अमेरिकी ट्रैक्टर बाजार में दिख रहे सुधार के संकेतQ3 Results: हिंडाल्को का लाभ 45% लुढ़का, भारत फोर्ज का 28% बढ़ावॉयस-टू-वॉयस एआई मॉडल लाएगी ज्ञानी, 6 भाषाओं से शुरुआत; 22 तक विस्तार का लक्ष्यIndia AI Impact Summit 2026: एआई इम्पैक्ट समिट में पेश होंगे स्वदेशी लैंग्वेज मॉडल, ‘सर्वम’ पर नजरजुबिलैंट फूडवर्क्स का तिमाही प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर, शेयर की आगे की चाल मार्जिन पर निर्भर

Dr Reddy’s Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को ₹1,410 करोड़ का मुनाफा, आय ₹8,500 करोड़ के पार

Advertisement

डॉ. रेड्डीज ने Q1 में मुनाफा बढ़ाया, आय में 11% की बढ़त दर्ज की, ग्लोबल जेनेरिक्स और नई दवाओं की लॉन्चिंग से कंपनी ने कारोबार को किया मजबूत।

Last Updated- July 23, 2025 | 6:19 PM IST
Dr Reddy's
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश की प्रमुख दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही के रिजल्ट की घोषणा बुधवार को कर दी। बीती तिमाही में कंपनी ने कुल 1,410 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 1,392 करोड़ रुपये की तुलना में 1.4% अधिक है। कंपनी की आय में भी अच्छी बढ़त देखी गई। पहली तिमाही में कंपनी की आय 8,545.2 करोड़ रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 7,696 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि उनकी कुल आय का करीब 90% हिस्सा ग्लोबल जेनेरिक्स कारोबार से आता है। इस सेगमेंट ने इस तिमाही में 7,562 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में 6,885 करोड़ रुपये थी। वहीं, फार्मास्युटिकल सर्विसेज और एक्टिव इंग्रेडिएंट्स (PSAI) सेगमेंट से 970 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले साल के 1,030 करोड़ रुपये से थोड़ी कम है। कंपनी के कुल खर्चों में भी 15.8% की बढ़ोतरी हुई और यह 6,957 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 6,006 करोड़ रुपये था। बीती तिमाही में कंपनी का EBITDA 2,278 करोड़ रुपये रहा, जो कुल आय का लगभग 26.7% है।

Also Read: Infosys Q1 Results: Q1 में मुनाफा 8.7% बढ़कर ₹6,921 करोड़ पर पहुंचा, आय ₹42,000 करोड़ के पार

नए प्रोडक्ट्स और साझेदारियों पर कंपनी का जोर

डॉ. रेड्डीज ने इस तिमाही में कई बड़े फैसले लिए। कंपनी ने अल्वोटेक के साथ मिलकर पेम्ब्रोलिजुमैब के को-डेवलपर, मैन्युफैक्चरर और व्यापार के लिए साझेदारी की। इसके अलावा, सैनोफी के साथ मिलकर भारत में रेस्पिरेटरी सिन्सिटियल वायरस (RSV) की रोकथाम के लिए बेफोर्टस (निरसेविमैब) दवा लॉन्च की। कंपनी ने ALK-Abello के साथ साझेदारी में हाउस डस्ट माइट से होने वाली एलर्जी के लिए सेंसिम्यून नामक इम्यूनोथेरेपी प्रोडक्ट भी भारत में पेश किया।

कंपनी के को-चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जी.वी. प्रसाद ने कहा, “अमेरिका के जेनेरिक्स बाजार में लेनालिडोमाइड पर मूल्य दबाव बढ़ने की संभावना है। हमारा ध्यान अपनी मौजूदा कारोबारी नींव को मजबूत करने, पाइपलाइन प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने, उत्पादकता बढ़ाने और कारोबारी विकास पर रहेगा।”

Advertisement
First Published - July 23, 2025 | 6:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement