facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा कदम: खुदरा पंपों से थोक डीजल खरीद पर रोक, कालाबाजारी रोकने के लिए नई पाबंदियां लागूविनिवेश पर पुनर्विचार के बीच शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को मिलेगा रणनीतिक रोल, समुद्री क्षेत्र में बड़ी सरकारी योजनातेल कीमतों में नरमी और डॉलर कमजोर होने से रुपया मजबूत, 95 से नीचे आयाStock Market: जंग थमने के संकेत से बाजार को करार, सेंसेक्स-निफ्टी में दो महीने की सबसे बड़ी छलांगघटी यील्ड और बेहतर लिक्विडिटी से कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में जोरदार तेजी, ₹27,000 करोड़ की भारी फंडिंगमजबूत रीस्टॉकिंग और ऊंची पीवीसी कीमतों से पाइप सेक्टर को Q4 में बूस्ट, लेकिन अगली तिमाही में दबाव बढ़ासराफा बाजार में सोने और चांदी में उछाल, सोना का भाव ₹1.56 लाख, चांदी ₹2.55 लाख परअमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दावे से दुनिया भर में शेयर बाजर चढ़े, तेल की कीमतें घटींसेबी की नई योजना: पूंजी बाजार को मजबूत करने के लिए शॉर्ट सेलिंग, एआई और बॉन्ड डेरिवेटिव पर फोकसशांति की उम्मीदों से कच्चे तेल में नरमी, विश्लेषकों ने घटाए कीमतों के अनुमान

डिस्कॉम का नकदी और कर्ज का संकट बढ़ा

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 11:23 PM IST
electricity consumption

बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) भारी कर्ज के दबाव में बनी हुई हैं, हालांकि उनके घाटे में कमी आई है। इनमें से वित्तीय रूप से कमजोर राज्यों की डिस्कॉम नकदी के संकट और अपने राज्य के विभागों द्वारा पूंजीगत व्यय घटाए जाने के संकट से जूझ रही हैं।

पॉवर फाइनैंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) की ताजा सालाना एकीकृत रैंकिंग और रेटिंग रिपोर्ट से यह जानकारी मिलती है।

वित्त वर्ष 2021-22 में डिस्कॉम की मौजूदा देनदारियां उनकी कुल मौजूदा संपत्तियों से ऊपर हो गई हैं। यह राशि उनकी मौजूदा नकदी की तुलना में दोगुनी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सेक्टर में नकदी की कुल कमी 3.03 लाख करोड़ रुपये है। इसमें कहा गया है कि डिस्कॉम की कुल संयुक्त नकदी संपत्तियां केवल उनके उत्पादन, पारेषण और परिचालन देनदारियों के लिए ही पर्याप्त हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘डिस्कॉम की गैर नकदी संपत्तियों सहित उनकी कर्जदाताओं की देनदारियां भी शामिल हो सकती हैं। बहरहाल उनकी देनदारियां बहुत ज्यादा हैं, जो उनकी गैर मौजूदा संपत्तियों से धन जुटाए बगैर या बाहरी समर्थन के बगैर नहीं हो सकती है।’

कुल तकनीकी और वाणिज्यिक (एटीऐंडटी) या परिचालन हानि वित्त वर्ष 22 में सुधरकर 16.5 प्रतिशत रह गई है, जो वित्त वर्ष 21 में 21.5 प्रतिशत थी। डिस्कॉम का शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 22 में मामूली कम होकर 28,700 करोड़ हो गया है, जो वित्त वर्ष 20 में 36,000 करोड़ रुपये था।

हर साल बिजली की मांग बढ़ रही है, जिसकी वजह से डिस्कॉम को अपना परिचालन सुधारने को लेकर अतिरिक्त दबाव है। इसकी वजह से इस सेक्टर के कर्ज में 24 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सेक्टर का कुल कर्ज वित्त वर्ष 20-22 के दौरान बढ़कर 6.20 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement