facebookmetapixel
SBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान

रक्षा मंत्रालय ने BEL के साथ 5,300 करोड़ रुपये से अधिक का किया करार

इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज मध्यम से भारी कैलिबर वाली तोपों का एक अभिन्न पुर्जा है। मंत्रालय ने कहा कि तोपों के इस्तेमाल के लिए फ्यूज की खरीद की जा रही है।

Last Updated- December 15, 2023 | 2:50 PM IST
Defence Ministry
Representative Image

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के वास्ते 10 साल की अवधि के लिए इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज की खरीद के लिहाज से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बीईएल) के साथ शुक्रवार को 5,300 करोड़ रुपये से अधिक का करार किया।

इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज मध्यम से भारी कैलिबर वाली तोपों का एक अभिन्न पुर्जा है। मंत्रालय ने कहा कि तोपों के इस्तेमाल के लिए फ्यूज की खरीद की जा रही है। उसने कहा कि ये तोप उत्तरी सीमाओं पर ऊंचाई वाले इलाकों समेत विभिन्न तरह के भूभाग में घातक वार करने में सक्षम हैं।

उसने कहा कि परियोजना का उद्देश्य निर्यात को कम करने के लिए गोला-बारूद का भंडार बढ़ाना है। उसने कहा, ‘‘रक्षा मंत्रालय ने 15 दिसंबर को 10 साल की अवधि के लिए भारतीय सेना के वास्ते इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज की खरीद के लिहाज से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पुणे के साथ ऐतिहासिक समझौते पर दस्तखत किए।’’

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के तहत ‘भारतीय उद्योग द्वारा भारतीय सेना के लिए उपकरणों के विनिर्माण’ के तहत खरीद के वास्ते करार किया गया है।’’

इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज का उत्पादन बीईएल के पुणे और नागपुर संयंत्र में किया जाएगा।

First Published - December 15, 2023 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट