facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

भारत में तुर्किये के ब्रांडों की घटती उपस्थिति, राष्ट्रीय हित से जुड़ा कदम

Advertisement

बीते शनिवार को ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल इग्जिगो के ग्रुप सीईओ आलोक वाजपेयी ने तुर्किये, अज़रबैजान और चीन के लिए फ्लाइट तथा होटल बुकिंग पूरी तरह निलंबित करने का ऐलान किया।  

Last Updated- May 13, 2025 | 10:57 PM IST
Are online channels hurting small retailers? ऑनलाइन चैनलों से छोटे खुदरा विक्रेताओं पर पड़ रही चोट?
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तुर्किये के ब्रांडों को अपने यहां खामोशी से घटा रहे हैं। उनके इस कदम को अपने राष्ट्रीय हितों और संप्रभुता के साथ तालमेल बिठाने के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि यह बदलाव भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद तुर्किये और पाकिस्तान के बीच घनिष्ठ राजनयिक और सैन्य संबंधों की हालिया रिपोर्टों के बाद आया है।

एक ऑनलाइन फैशन रिटेलर के कार्यकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, ‘सप्ताहांत में हमने अपने प्लेटफॉर्म पर तुर्किये ब्रांडों की दृश्यता को कम करने का फैसला किया। हम इस बारे में भी विचार कर रहे हैं कि उन्हें पूरी तरह हटा दिया जाए या नहीं।’ भारतीय प्लेटफॉर्म पर सक्रिय प्रमुख तुर्किये फैशन ब्रांडों में ट्रेंडियॉल, मावी, कोटन, एलसी वैकीकी, ऑक्सो, ग्रिमलेंज, पेंटी, आईपिक्यॉल और डोगो शामिल हैं।

ई-कॉमर्स विशेषज्ञों ने कहा कि सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तान के साथ तुर्किये और अजरबैजान के कथित जुड़ाव का हवाला देते हुए कई ऑनलाइन भारतीय ट्रैवल कंपनियों ने पहले ही इन दोनों देशों के साथ संबंधों को सीमित करने के लिए कदम उठाए हैं। इन कंपनियों ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा, ‘भारत के राष्ट्रीय हित और संप्रभुता के साथ एकजुटता दर्शाते हुए फ्लिपकार्ट ट्रैवल और क्लियर ट्रिप तुर्किये एवं अज़रबैजान के लिए सभी फ्लाइट, होटल और हॉलिडे पैकेज बुकिंग को निलंबित कर रहे हैं। हमारा रुख स्पष्ट है। हमारी निष्ठा अटूट है। हम भारत के साथ खड़े हैं। हमेशा…।’

बीते शनिवार को ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल इग्जिगो के ग्रुप सीईओ आलोक वाजपेयी ने तुर्किये, अज़रबैजान और चीन के लिए फ्लाइट तथा होटल बुकिंग पूरी तरह निलंबित करने का ऐलान किया।  

ईजमाईट्रिप ने अपने ग्राहकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए तुर्किये और अज़रबैजान की गैर-जरूरी यात्रा करने से बचने की सलाह दी थी।

उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एक्स पर लिखा, ‘भारतीयों ने पिछले साल पर्यटन के माध्यम से तुर्किये और अज़रबैजान को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी, नौकरियां पैदा कीं, उनकी अर्थव्यवस्था, होटलों, शादियों, उड़ानों को बढ़ावा दिया। आज दोनों पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। भारत और दुनिया में बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं। कृपया इन 2 जगहों को छोड़ दें। जय हिंद।’

Advertisement
First Published - May 13, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement