facebookmetapixel
भारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोधएसआईआर को लेकर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, वैध मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोपछात्रों के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहर

Coca-Cola ब्रांड मार्केटिंग पर कर रही अब तक का सबसे अधिक निवेश

पेय पदार्थ बनाने वाली प्रमुख कंपनी Coca-Cola मांग बढ़ाने के लिए देश में अपने ब्रांड मार्केटिंग निवेश में तेजी ला रही है।

Last Updated- October 13, 2023 | 11:27 PM IST
Coca-Cola India

त्योहारी सीजन के साथ होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के मद्देनजर कोला क्षेत्र की प्रमुख कपंनी कोका-कोला ने आज कहा कि उसे साल की दूसरी छमाही में मजबूत उपभोक्ता मांग दिखने की उम्मीद है।

पेय पदार्थ बनाने वाली प्रमुख कंपनी मांग बढ़ाने के लिए देश में अपने ब्रांड मार्केटिंग निवेश में तेजी ला रही है। कोका-कोला इंडिया और दक्षिण पश्चिम एशिया के उपाध्यक्ष (विपणन) अर्णव रॉय ने कहा कि हमने महाराष्ट्र में गणपति और पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के आसपास सक्रियता शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि यह भारत में हमारी कंपनी के इतिहास में तीसरी और चौथी तिमाही का संयुक्त रूप हमारे सबसे बड़े निवेशों में से एक होगा। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि हम श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों में भी इसी तरह की त्योहारी गतिविधियां कर रहे हैं।

एक साल में कुल खर्च के प्रतिशत के रूप में चौथी तिमाही का खर्च उससे व्यय से लगभग पांच से सात प्रतिशत अधिक है, जो हम किसी सामान्य वर्ष में हम करते हैं। हालांकि कंपनी ने कुल निवेश के आंकड़े साझा नहीं किए।

First Published - October 13, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट