facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

नहीं बढ़ी सैलरी तो बैठेंगे हड़ताल पर… कोल इंडिया के कर्मचारियों ने दी सरकार को धमकी

Advertisement

कोयला मंत्रालय ने कहा था कि उसने गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के मजदूर संगठनों के साथ हुए वेतन संशोधन समझौते को मंजूरी दे दी है

Last Updated- June 25, 2023 | 6:06 PM IST
कोल इंडिया ई-नीलामी के नियमों को आसान बनाएगी, Coal India will simplify the rules of e-auction

कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के कार्यकारी अधिकारियों के एक संगठन ने रविवार को गैर-कार्यकारी कर्मचारियों (non-executive employees) के साथ उनके वेतन विवाद का समाधान नहीं होने तक हड़ताल पर जाने की धमकी दी।

इससे पहले कोयला मंत्रालय ने कहा था कि उसने गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के मजदूर संगठनों के साथ हुए वेतन संशोधन समझौते को मंजूरी दे दी है।

ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कोल एक्जीक्यूटिव्स (AIACE) ने कोल इंडिया के चेयरमैन को लिखे पत्र में कहा कि गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए नए वेतन समझौते के चलते कार्यकारी अधिकारियों के साथ वेतन विवाद होगा।

एसोसिएशन ने मांग की कि कार्यकारी कर्मचारियों को ‘व्यक्तिगत वेतन पैकेज के माध्यम से वेतन-संरक्षण की अनुमति’ देकर मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि उनका वेतन श्रमिकों के वेतन से कम न हो।

Also read: अमेरिका के बाद मिस्र में भी बजा PM मोदी का डंका, सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से नवाजा गया

AIACE के महासचिव पी के सिंह राठौड़ ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो कार्यकारी अधिकारियों को हड़ताल सहित आंदोलन का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - June 25, 2023 | 6:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement