facebookmetapixel
Suzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकर

Nestle India के मैनेजमेंट में बदलाव, MD सुरेश नारायणन की जगह लेंगे मनीष तिवारी

Nestle India की स्विस पैरेंट कंपनी ने मनीष तिवारी को 1 अगस्त 2025 से मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया है।

Last Updated- October 07, 2024 | 1:41 PM IST
Nestle India Share
Representative image

एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने 7 अक्टूबर (सोमवार) को बताया कि उनके चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) सुरेश नारायणन 31 जुलाई 2025 को रिटायर होंगे।

नेस्ले इंडिया ने स्टॉक एक्सचेंज में कहा, “नेस्ले ग्रुप में 26 साल से ज्यादा काम करने के बाद, सुरेश नारायणन 31 जुलाई 2025 को अपनी ड्यूटी के आखिरी दिन के बाद रिटायर हो जाएंगे।”

Nestle India की स्विस पैरेंट कंपनी ने मनीष तिवारी को 1 अगस्त 2025 से मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया है।

Nestle India ने कहा, “कंपनी को Nestlé S.A. से श्री मनीष तिवारी को Nestlé India Limited का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने के लिए नॉमिनेशन प्राप्त हुआ है, जो 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा।”

बयान में कहा गया, तिवारी अमेजन डिजिटल सर्विसेज और मोर कंज्यूमर ब्रांड में निदेशक हैं। वह 30 अक्टूबर 2024 को अपने निदेशक पद से हट जाएंगे। 

आईआईएम बैंगलोर के पूर्व छात्र तिवारी को ई-कॉमर्स और उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र में संचालन और रणनीतिक पहल का नेतृत्व करने का करीब तीन दशकों का अनुभव है। एफएमसीजी कंपनी यूनिलीवर के साथ 20 साल काम करने के बाद वह 2016 में अमेजन में शामिल हुए थे।

Nestle India के शेयर प्राइस

7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नेस्ले इंडिया के शेयर लगभग स्थिर रहे और ₹2,601.35 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।

First Published - October 7, 2024 | 1:41 PM IST

संबंधित पोस्ट