facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

CCI जल्द लाएगी लिनिएंसी प्लस के गाइडलाइन

Advertisement

‘लिनिएंसी प्लस’ नाम के इस प्रावधान के अंतर्गत सीसीआई को सहयोग करने के लिए कोई कंपनी किसी दूसरे बाजार में एक दूसरे कार्टल के बारे में जानकारी दे सकता है।

Last Updated- October 10, 2023 | 11:01 PM IST
CCI

भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) बाजार में अनुचित उद्देश्य के लिए आपसी सांठगांठ से तैयार किसी समूह (कार्टल) की जानकारी देने वाली कंपनियों के साथ उदारता के साथ पेश आने के लिए जल्द दिशानिर्देश लाएगा। नियमन आने के बाद इन पर सार्वजनिक चर्चा कराई जाएगी। सीसीआई की अध्यक्ष रवनीत कौर ये बातें कहीं।

‘लिनिएंसी प्लस’ नाम के इस प्रावधान के अंतर्गत सीसीआई को सहयोग करने के लिए कोई कंपनी किसी दूसरे बाजार में एक दूसरे कार्टल के बारे में जानकारी दे सकता है। ऐसी कंपनी वास्तविक उदारता कार्यवाही के दौरान दंड में रियायत के लिए के लिए यह जानकारी साझा कर सकती है।

‘लिनिएंसी प्लस’ प्रावधान नए प्रतिस्पर्द्धा अधिनियम, 2023 में अस्तित्व में आया था। मौजूदा कानून में भी उदारता का प्रावधान मौजूद है। ‘लिनिएंसी प्लस’ ढांचा ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर और ब्राजील जैसे देशों में प्रचलित है। इस ढांचे की मदद से प्रतिस्पर्द्धा नियामक को अनुचित उद्देश्य से आपसी सांठगांठ के लिए तैयार समूह से जुड़ी अदंरूनी जानकारी मिल पाएगी।

कौर ने कहा, ‘एक बार इस संबंध में कोई दिशानिर्देश आ जाएगा तो हम इस पर सार्वजनिक चर्चा कराएंगे।’कौर ने 8वीं ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा सम्मेलन से जुड़े एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं। यह सम्मेलन 11 से 13 अक्टूबर के बीच आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों में स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा लागू करने में आ रही चुनौतियों की चर्चा की जाएगी।

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement